लाइव न्यूज़ :

TRAI: Jio ने लगातार 8वें महीने 4G डाउनलोड स्पीड में मारी बाजी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 17, 2019 14:12 IST

ट्राई द्वारा जारी किए गए साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जीऑपरेटर था। 2018 के पूरे 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त महीने में Jio में 4.4 एमबीपीएस औसत 4जी अपलोड स्पीड के साथ सुधार देखा गया।वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड के चार्ट में सबसे ऊपर रहा।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा अगस्त महीने के 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक एक बार फिर से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने बाजी मारी है। अगस्त में महीने में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीएस रही जो कि जुलाई में 21 एमबीपीएस थी। यानि अगस्त महीने में जियो की डाउनलोडिंग स्पीड में फिर से इजाफा हुआ है।

Jio ने 2018 में भी मारी थी बाजी

ट्राई द्वारा जारी किए गए साल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के पूरे 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक थी। ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड लगातार गिर रही है। अगस्त में भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड जुलाई में 8.8 एमबीपीएस के मुकाबले गिरकर 8.2 एमबीपीएस रह गई।

वोडाफोन और आइडिया की डाउनलोड स्पीड में गिरावट

भले ही वोडाफोन और आइडिया कंपनी ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है लेकिन ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है। आइडिया ने अगस्त में 4जी डाउनलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की। यह जुलाई की 6.6 एमबीपीएस से गिरकर अगस्त में 6.1 एमबीपीएस रह गई। वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में कोई उतार चढ़ाव नही देखा गया । जुलाई की तरह अगस्त में भी यह 7.7 एमबीपीएस ही रही।

वोडाफोन की अपलोड स्पीड सबसे ऊपरट्राई द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में अगस्त में वोडाफोन की अपलोड स्पीड जुलाई के मुकाबले कम आंकी गई। जुलाई में वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस थी जो कि अगस्त में घटकर 5.5 एमबीपीएस रह गई। लेकिन वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड के चार्ट में सबसे ऊपर रहा।

अगस्त महीने में Jio में 4.4 एमबीपीएस औसत 4जी अपलोड स्पीड के साथ सुधार देखा गया। आइडिया और एयरटेल की अगस्त माह में औसत 4जी अपलोड स्पीड क्रमशः 5.1 एमबीपीएस और 3.1 एमबीपीएस नापी गई। दोनों ने औसत 4 जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की।

टॅग्स :जियोवोडाफ़ोनआईडियाएयरटेलट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की