लाइव न्यूज़ :

Jio बनी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी, एयरटेल और वोडाफोन को छोड़ा पीछे

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 17, 2020 11:12 IST

TRAI की ओर से नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक रिलायंस जियो नवंबर 2019 में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। नवंबर में उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.9 करोड़ रही। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस जियो नवंबर 2019 में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई हैआकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं

दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो तीन साल बाद देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की ओर से नवंबर 2019 के लिए जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक दूसरे स्थान पर एयरटेल और तीसरे नंबर पर वोडाफोन आइडिया आ गई हैं।

ग्राहकों की संख्या के लिहाज से रिलायंस जियो नवंबर 2019 में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गई है। नवंबर में उसके मोबाइल ग्राहकों की संख्या 36.9 करोड़ रही। दूरसंचार नियामक ट्राई के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

नवंबर में वोडाफोन आइडिया के मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या 33.62 करोड़ और भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 32.73 करोड़ रही। देश में कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या नवंबर में 2.4 प्रतिशत घटकर 117.58 करोड़ रही , जो कि अक्टूबर में 120.48 करोड़ थी। मोबाइल ग्राहकों की संख्या भी इस महीने 2.43 प्रतिशत घटकर 115.43 करोड़ रही।

अक्टूबर में यह आंकड़ा 118.34 करोड़ था। नवंबर महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या सबसे ज्यादा 3.6 करोड़ घटी है। इस दौरान , रिलांयस जियो ने 56 लाख नए ग्राहक , भारती एयरटेल ने 16.59 लाख ग्राहक और बीएसएनएल ने 3.41 लाख ग्राहक जोड़े हैं।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोटेलीकॉमएयरटेलआईडियावोडाफ़ोनट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की