लाइव न्यूज़ :

Jio Prepaid Plans: जियो के ये हैं 5 बेस्ट 4G प्लान्स, लॉन्ग वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 11, 2019 07:11 IST

अगर आप Reliance Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं और बेहतरीन प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं Jio के 5 ऐसे प्लान के बारे में जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती है।

Open in App
ठळक मुद्देJio के 5 ऐसे प्रीपेड प्लान जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती हैJio के 1699 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 दिन की हैJio ने बाजार में 399 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की वैलिटिडी 84 दिनों की है

टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक प्लान जारी कर रही है। कंपनियों के बीच रीचार्ज प्लान्स को लेकर चल रही जंग नहीं थम रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा फायदा दे रही है।

ऐसे में अगर आप Reliance Jio का सिम इस्तेमाल करते हैं और बेहतरीन प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं Jio के 5 ऐसे प्रीपेड प्लान (Prepaid Plan) के बारे में जिसमें इंटरनेट, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिलती है।

1,699 रुपये वाला प्लान

Jio के 1699 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा प्लान में आपको 100 एसएमएस रोजाना दिए जाएंगे। इस प्लान की वैलिडिटी एक साल यानी 365 दिन की है। यानी कि आपको कुल 547.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

449 रुपये वाला प्लान

जियो के 449 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग) का भी फायदा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 91 दिनों की है।

399 रुपये वाला प्लान

Jio ने बाजार में 399 रुपये वाला प्लान भी पेश किया है। इस प्लान की वैलिटिडी 84 दिनों की है। प्लान के तहत यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा यानी कि आपको इस प्लान के तहत कुल 126 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ ही प्लान में जियो यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा।

349 रुपये वाला प्लान

Jio के 349 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोज 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही रोजाना 100 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग (इनकमिंग और आउटगोइंग) का भी लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

149 रुपये वाला प्लान

जियो ने अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक महीने का रीचार्ज प्लान भी बाजार में उतारा है। इस प्लान की कीमत 149 रुपये है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। प्लान के तहत आपको रोजाना 1.5 जीबी 4G डेटा यानी कुल 42 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और रोजाना 100 फ्री एसएमएस दिए जाते हैं। इसके साथ ही जियो ऐप्स का कॉम्पिलिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी इस पैक में मिलता है।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की