लाइव न्यूज़ :

Jio ने लॉन्च की ये सर्विस, अमिताभ बच्चन से कर पाएंगे Live वीडियो कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 4, 2018 18:05 IST

यूजर्स लाइव वीडियो कॉल का इस्तेमाल कर देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी के साथ चैट कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजियोइंटरेक्ट एक AI बेस्ट प्लेटफॉर्म हैजियोइंटरेक्ट प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स लाइव वीडियो कॉल की सुविधा ले पाएंगे

नई दिल्ली, 4 मई। टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (जियो) ने अपने यूजर्स को हर महीने कोई नया तोहफा देती रहती है। इसी के तहत Jio ने गुरुवार को दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ब्रैंड एंगेजमेंट वीडियो प्लेटफॉर्म 'JioInteract' को लॉन्च किया है। जियोइंटरेक्ट एक AI बेस्ट प्लेटफॉर्म है जो यूजर्स के सवालों के हिसाब से जवाब देता है।

इसे भी पढ़ें: Whatsapp का CEO बन सकता है यह भारतीय, लेंगे जॉन कुआन की जगह

जियोइंटरेक्ट प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स लाइव वीडियो कॉल की सुविधा ले पाएंगे। साथ ही, इसमें कई दूसरे फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। बता दें कि यूजर्स लाइव वीडियो कॉल का इस्तेमाल कर देश की जानी-मानी सेलिब्रिटी के साथ चैट कर सकते हैं। इसके अलावा, इसमें वीडियो कॉल सेंटर्स, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम्स को भी जल्द शामिल किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर दी है।

अमिताभ बच्चन से वीडियो कॉल करने का मौका

जियो की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस प्लेटफार्म की शुरुआत बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ होगी जो अपनी कॉमेडी फिल्म "102 नॉट आउट" को इस प्लेटफार्म पर प्रमोट करेंगे। इसके बाद जियो, वीडियो कॉल सेंटर, वीडियो कैटलॉग और वर्चुअल शोरूम जैसी सेवाओं की भी शुरूआत करेगा। कंपनी के मुताबिक, जियो और दूसरे स्मार्टफोन यूजर 4 मई से अपने पसंदीदा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ दिन के समय वीडियो कॉल कर सकेंगे। वीडियो कॉल करने वाले अमिताभ बच्चन से उनकी आने वाली कॉमेडी फिल्म "102 नॉट आउट" के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं 'Jio वीडियो कॉल'

1. सबसे पहले MyJio ऐप को डाउनलोड करें। 2. MyJio ऐप के अंदर JioInteract आइकन नजर आएगा, उस पर क्लिक करें। 3. अब अमिताभ बच्चन के साथ अपनी वीडियो कॉल शुरू करें और चैट करें।4. इसके अतिरिक्त ग्राहक 'शेयर' ऑप्शन पर क्लिक करके अपने वीडियो कॉल का एक्सपिरियंस अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: OnePlus से लेकर Nokia तक, ये 5 शानदार स्मार्टफोन इस महीने होंगे लॉन्च

आपको बता दें कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर JioInteract ने एक आकर्षक ब्रैंड एंगेजमेंट सॉल्युशन बनाया है। JioInteract ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वीडियो कॉल टेक्नॉलोजी का इस्तेमाल कर एक प्रभावी ब्रांड एंगेजमेंट प्लेटफॉर्म बनाने का प्रयास किया है।

टॅग्स :जिओअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की