लाइव न्यूज़ :

Jio GigaFiber इफेक्ट: 4 महीने के लिए फ्री इंटरनेट दे रहा है Vodafone, जानें कैसे उठाएं लाभ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 24, 2018 12:18 IST

ब्रॉडबैंड प्लान के लिए 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लेंगे, उन्हें कंपनी 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। यानी कि यूजर्स को कुल 16 महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देJio GigaFiber से मुकाबले के लिए YOU Broadband ने ऑफर12 महीने के प्लान में अपग्रेड करने पर मिलेगा 4 महीने का फ्री डेटाएक महीने वाले प्लान को 3 महीन वाले प्लान में कर सकते हैं अपग्रेड

नई दिल्ली, 24 सितंबर: टेलीकॉम कंपनियों के बीच सस्ती कीमत पर डेटा देने का सिलसिला जारी है। कंपनियां अपने यूजर को लुभाने के लिए लगातर एक से बढ़कर एक डेटा ऑफर लेकर आ रही है। इसी के तहत जियो गीगाफाइबर को देखते हुए Vodafone अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर में कंपनी अपनी YOU ब्रॉडबैंड सर्विस के यूजर्स को 4 महीने के लिए फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की है। बता दें कि यह ऑफर उन यूजर्स को मिलेगा जो ब्रॉडबैंड प्लान के लिए 12 महीने का सब्सक्रिप्शन लेंगे, उन्हें कंपनी 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन देगी। यानी कि यूजर्स को कुल 16 महीने तक अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिलेगा।

30 सितंबर तक उठा सकते हैं लाभ

बता दें कि यह ऑफर सिर्फ 30 सितंबर तक ही वैलिड है। इस प्लान को यूजर्स वोडाफोन के आधिकारिक वेबसाइट से ही रीचार्ज करा पाएंगे। इस ऑफर के तहत कंपनी ने 4 महीने के एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन को 12 महीने में बांटा है। यानी कि अगर ग्राहक अपने प्लान को 6 महीने के लिए अपग्रेड करते हैं तो उन्हें 2 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। अगर 9 महीने की अतिरिक्त वैलिडिटी लेते हैं तो ग्राहकों को 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर्स को Vodafone की साइट से रीचार्ज करना होगा और UPGRADE33 प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा।

15 अगस्त से शुरू हुए थे Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन

याद हो कि 15 अगस्त से Jio GigaFiber के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। हाल ही में आई खबर के मुताबिक कंपनी जल्द ही 900 बड़े शहरों में अपनी सेवाएं शुरू कर सकती है। साथ ही खबरें थीं कि कंपनी के प्लान 500 रुपये से शुरू होंगे और शुरू के तीन महीने तक 300 जीबी डेटा फ्री दिया जाएगा।

टॅग्स :वोडाफ़ोनजियोइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की