लाइव न्यूज़ :

Jio, Airtel और Vodafone के ये हैं 150 रुपये से कम के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 1, 2019 09:53 IST

कंपनियों की कोशिश होती है कि कम कीमत में वो यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा का फायदा दें। ऐसे में हम आपको आज 150 रुपये से कम के बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल के साथ ही कई और बेनिफिट ऑफर मिल रहे हैं।

Open in App

टेलीकॉम कंपनियों के बीच का प्राइस वॉर लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार आकर्षक रिचार्ज प्लान ला रही है। रिलायंस जियो (Reliance Jio) मार्केट में आने के बाद से टेलीकॉम इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है। ऐसे में दूसरी कंपनियां भी अपने प्लान में काफी बदलाव करने लगी है।

कंपनियों की कोशिश होती है कि कम कीमत में वो यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा का फायदा दें। ऐसे में हम आपको आज 150 रुपये से कम के बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉल के साथ ही कई और बेनिफिट ऑफर मिल रहे हैं।

Reliance Jio का 149 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में जियो यूजर्स को रोजाना 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसके दौरान यूजर्स अनलिमिटेड कॉल और फ्री रोमिंग कॉल का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को रोज 100 एसएमएस फ्री में मिलते हैं। Jio अपने इस प्लान के साथ यूजर्स को जियो ऐप्स (Jio Apps) का भी फ्री ऐक्सेस दे रहा है।

Jio

Airtel का 129 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 129 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोमिंग कॉल के साथ 28 दिन के लिए 300 SMS फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स को 2 जीबी 3G/4G डेटा ऑफर मिलता है। वहीं, यूजर्स को इस प्लान में Airtel TV का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है।

Airtel

Airtel का 145 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के 145 वाले प्लान के तहत यूजर्स को फुल टॉकटाइम दिया जाता है। प्लान में कॉल रेट 30 पैसे प्रति मिनट देने होंगे। प्लान की वैलिडिटी 45 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में भी यूजर्स को एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

Vodafone का 129 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही अनलिमिटेड कॉल और फ्री रोमिंग दी जाती है। प्लान में आपको 100 एसएमएस भी फ्री मिलते हैं। प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है जिसमें वोडाफोन प्ले ऐप (Vodafone Play) का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

Vodafone

वोडाफोन का 139 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन के 139 रुपये के प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 3 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में अनलिमिटेड कॉल और फ्री रोमिंग कॉल दिया जाता है। प्लान में आपको 100 एसएमएस फ्री में दिए जाते हैं। वहीं, प्लान में यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।

टॅग्स :प्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लानजियोरिलायंस जियोएयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की