लाइव न्यूज़ :

4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में जियो की बादशाहत बरकरार

By रजनीश | Updated: March 20, 2020 15:58 IST

ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 7.9एमबीपीएस के मुकाबले फरवरी में 8.0 एमबीपीएस रही।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी माह में वोडाफोन की स्पीड एयरटेल के बराबर 8.0 एमबीपीएस रही जो कि रिलांयस जियो के मुकाबले लगभग ढ़ाई गुना कम है। आइडिया और एयरटेल दोनों की औसत 4 जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई।

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने 4जी स्पीड के मामले में अन्य दूरसंचार कंपनियों को पछाड़ते हुये अपनी बादशाहत को लगातार बरकरार रखा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) द्वारा फरवरी के लिए प्रकाशित औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के आंकड़ों में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है।जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.5 एमबीपीएस रही और वह लगातार 26 महीनें से स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी नेटवर्क बना हुआ है। जियो की 4जी स्पीड, एयरटेल और वोडाफोन से ढाई गुना, आइडिया से तीन गुना से भी अधिक नापी गई।ट्राई द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 7.9एमबीपीएस के मुकाबले फरवरी में 8.0 एमबीपीएस रही। जियो के मुकाबले एयरटेल की स्पीड ढ़ाई गुना कम है।

हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाये है। वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार रहा। 

फरवरी माह में वोडाफोन की स्पीड एयरटेल के बराबर 8.0 एमबीपीएस रही जो कि रिलांयस जियो के मुकाबले लगभग ढ़ाई गुना कम है। जनवरी में वोडाफोन की 4जी डाउनलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस मापी गई थी।आइडिया की स्पीड में फरवरी में गिरावट दर्ज की है, अब उसकी 4जी डाउनलोड स्पीड जनवरी के 6.5 एमबीपीएस के मुकाबले 6.3 एमबीपीएस रह गई है।

फरवरी में 6.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। आइडिया और एयरटेल की फरवरी माह में औसत अपलोड स्पीड क्रमशः 5.5 एमबीपीएस और 3.7 एमबीपीएस रही।आइडिया और एयरटेल दोनों की औसत 4 जी अपलोड स्पीड में गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस जियो की 4जी अपलोड स्पीड एयरटेल से अधिक 3.9 एमबीपीएस मापी गई।

टॅग्स :इंटरनेटजियोएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉम कंपनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की