लाइव न्यूज़ :

Jio की डाउनलोड स्पीड घटी फिर भी सबसे आगे, Idea ने भी इस मामले में मारी बाजी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 16, 2019 11:45 IST

Reliance Jio की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर में 8 प्रतिशत से घटकर 18.7 मेगाबिट प्रति सेकेंड हो गई है। लेकिन इसके बाद भी जियो पिछले 12 महीनों से इस श्रेणी में शीर्ष पर बना हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2018 में भी Jio देश में सबसे ज्यादा 4जी नेटवर्क स्पीड डेटा देने वाली कंपनी बनी रहीJio की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर में 8 प्रतिशत से घटकर 18.7Mbps हो गईIdea 4G अपलोड स्पीड में टॉप पर र

टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के एंट्री के बाद से ही यूजर्स को सस्ते प्लान में अनलिमिटेड कॉल और डेटा की सुविधा मिलने लगी है। साथ ही जियो की डेटा स्पीड बाकी दूसरी कंपनियों की तुलना में बेहतर हाई स्पीड और 4G है। इसी के साथ ही जियो की सेवा लगातार बेहतर होती जाती है। यही वजह है कि साल 2018 में भी Jio देश में सबसे ज्यादा 4जी नेटवर्क स्पीड डेटा देने वाली कंपनी बनी रही। Reliance Jio की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड दिसंबर में 8 प्रतिशत से घटकर 18.7 मेगाबिट प्रति सेकेंड हो गई है। लेकिन इसके बाद भी जियो पिछले 12 महीनों से इस श्रेणी में शीर्ष पर बना हुआ है।

TRAI ने जारी किए आकड़ें

हाल ही में Telecom Regulatory Authority Of India(TRAI) की ओर से जारी किए गए आकड़ों में 4G अपलोड स्पीड के मामले में Idea सबसे ऊपर है। आइडिया की औसत अपलोड स्पीड दिसंबर में 5.3 एमबीपीएस रही जो नंवबर में 5.6 एमबीपीएस थी। वहीं, कंपनी की नेटवर्क परफॉर्मेंस थोड़ी खराब थी।

वहीं, जियो की 4जी डेटा स्पीड पिछले साल नवंबर में 20.3 एमबीपीएस थी। लेकिन 4जी नेटवर्क स्पीड में आई कमी के बावजूद भी जियो हाई-स्पीड 4जी इंटरनेट स्पीड देने में देश की बाकी टेलिकॉम कंपनियों से काफी आगे है।

ट्राई के My Speed Portal पर जारी किए गए आकड़ों में बताया गया है कि Airtel के 4जी इंटरनेट की स्पीड दिसंबर 2018 में मामूली बेहतर हुई है। पिछले साल नवंबर में एयरटेल की नेटवर्क स्पीड 9.7 थी जो दिसंबर 2018 में बढ़कर 9.8 एमबीपीएस रही है।

वोडाफोन और आइडिया हाल ही में मर्ज हुए हैं। अब दोनों कंपनियां वोडाफोन आइडिया नाम से बाजार में बिजनेस कर रही है। हालांकि ट्राई ने दोनों कंपनियों के अलग-अलग आंकड़ें जारी किए हैं। वोडाफोन की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड इस दौरान घटकर 6.3 एमबीपीएस और आइडिया की 6 एमबीपीएस रही है। जबकि नेटवर्क परफॉर्मेंस में कमी आने के बावजूद आइडिया 4G अपलोड स्पीड में टॉप पर रही।

दिसंबर में वोडाफोन की अपलोड स्पीड 5.1 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4.9 एमबीपीएस थी। इसके अलावा जियो की अपलोड स्पीड दिसंबर में 4.3 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4.5 एमबीपीएस थी। एयरटेल की अपलोड स्पीड में भी गिरावट देखी गई और दिसंबर में यह 3.9 एमबीपीएस रही जो नवंबर में 4 एमबीपीएस थी।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोआईडियाएयरटेलवोडाफ़ोनटेलीकॉमट्राई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की