लाइव न्यूज़ :

JBL Endurance Run रिव्यू: कम कीमत में बेहतर ऑप्शन है जेबीएल का ये इयरफोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 26, 2018 10:44 IST

हमने JBL के RUN इयरफोन का रीव्यू किया है। इस रीव्यू में हम आपको बताएंगे कि क्या जेबीएल का यह नया इयरफोन बाजार में मौजूद दूसरे कंपनी के इयरफोन्स को टक्कर दे पाएगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: म्यूजिक उन लोगों के लिए बड़ी चीजों में से एक है जो वर्कआउट करते हैं, दौड़ते हैं या अपना दिमाग को शांत करना चाहते है। मौजूदा समय में म्यूजिक सुनने वाले यूजर्स वायरलेस कनेक्शन पर स्विच कर रहे हैं लेकिन ऐसे लोग भी हैं जो अभी भी एक अच्छी हार्डवार्ड डिवाइस को पसंद करते हैं। स्टाइल और एक अच्छे इयरफोन की चाहत रखने वाले लोगों के दिमाग सबसे पहला नाम JBL का आता है।

जेबीएल कंपनी अपने प्रोडक्ट के अच्छे परफॉर्मेंस के कारण यूजर्स की पहली पसंद बनी हुई है। अपने यूजर्स को पसंद को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इयरफोन की नई Endurance सीरीज निकाली है, जिसमें 5 इयरफोन्स को बाजार में पेश किया गया है। इन सीरीज में एक Run है जो इन सीरीज में एक मात्र वायर्ड इयरबर्ड है।

हमने JBL के RUN इयरफोन का रीव्यू किया है। इस रीव्यू में हम आपको बताएंगे कि क्या जेबीएल का यह नया इयरफोन बाजार में मौजूद दूसरे कंपनी के इयरफोन्स को टक्कर दे पाएगा। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

स्टाइल

एनड्यूरेंस Run को पांच अलग-अलग कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। ये वायर्ड इयरबड दिखने में काफी सिपंल स्टाइल लुक में आता है। जेबीएल ने हमें इसका रेड कलर वेरिएंट रिव्यू के लिए भेजा है। ये दिखने में काफी सिंपल लुक देता है। इस इयरबर्ड की खास बात यह है कि इसे आप दो तरीकों से पहन सकते हैं जिसे JBL को "फ्लेक्स हुक" कहा जाता है। इस इयरफोन को आप नॉर्मल प्लगिंग इयरफोन की तरह भी लगा सकते हैं या इसे कान के ऊपर से लपेट के भी लगाया जा सकता है। Run इयरबर्ड में मैग्नेट दिया गया है ताकि आप दोनों इयरबर्ड को एक साथ रख सकें। साथ ही इसके वायर एक दूसरे से उलझ न सकें। इसके अलावा इस इयरफोन में एक बटन-रिमोट भी दिया गया है जिससे आप म्यूजिक को प्ले या पॉज कर सकते हैं साथ ही कॉल का जवाब भी दे सकते है।

साउंड परफॉर्मेंस

हमने Run इयरफोन का इस्तेमाल ज्यादातर शाओमी के फोन में किया है। इसकी साउंड क्वालिटी काफी बेहतर और क्लियर है। इसमें नॉयस कैंसलेशन फीचर मौजूद है जो आपके बाहरी आवाजों से परेशान नहीं होने देता। हालांकि इसके साउंड क्वालिटी को बेस्ट नहीं कहा जा सकता। वोकल्स कभी-कभी थोड़ा दूर लग सकते हैं। लेकिन कम कीमत में यह इयरफोन आपकी पसंद बन सकता है।

अनुभव

मैंने कुछ आउटिंग्स पर एंड्यूरेंस Run इयरफोन का इस्तेमाल किया है। इसकी साउंड क्वालिटी के साथ ये आपको अच्छा अनुभव देता है। इन इयरबर्ड की एक खास बात और है कि ये आपके कान से बाहर नहीं गिरेंगे जो कि ज्यादातर इयरफोन के साथ होता है। ये इयरफोन मुझे असहज महसूस नहीं हुआ। हमने इसे कुछ कॉल करने के लिए भी इस्तेमाल किया जिसमें हमें सामने से अच्छी क्लियर आवाज सुनाई देती थी।

निर्णय

1,599 रुपये की कीमत के साथ आने वाला जेबीएल का यह इयरबड आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप रोजाना वर्कआउट के लिए कर सकते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि इसका साउंड ठीक है लेकिन इसे बेस्ट नहीं कहा जा सकता।

टॅग्स :जेबीएलईयरफोन्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्यक्या है रेयर सेंसरिनुरल नर्व हियरिंग लॉस? इस बीमारी की चपेट में आईं अलका याग्निक, जानिए इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में

भारतमोबाइल पर बात कर रहा था युवक, तभी कान में फट गया ईयरफोन; जानिए फिर क्या हुआ

टेकमेनियाXiaomi MI True वायरलेस इयरफोन 2 की कीमत 500 रु घटी, जानें क्या है नई कीमत

टेकमेनियानहीं खरीदना चाहते हैं चाइनीज प्रॉडक्ट, तो इन इंडियन कंपनियों के ईयरफोन हैं बेस्ट, तस्वीरों में देखें शानदार डिजाइन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की