लाइव न्यूज़ :

ड्यूल रियर कैमरे और फुलस्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ iVoomi i1और iVoomi i1s, कीमत 5,999 रुपये

By IANS | Updated: January 10, 2018 12:41 IST

iVoomi i1 की कीमत 5,999 रुपये और iVoomi i1s की कीमत 7,499 रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देइन फोन में ड्यूल रियर कैमरे और इनफिनिटी एज डिस्प्ले हैये दोनों स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर 10 जनवरी से फ्लैश सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

चीन की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी आईवूमी ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की दूसरी सीरीज 'आई1' और 'आई1एस' उतारे, जो ड्यूअल कैमरे के साथ हैं और इनकी कीमत क्रमश: 5,999 रुपये और 7,499 रुपये रखी गई है। 'आई1' और 'आई1एस' में क्रमश: दो जीबी रैम और 16 जीबी रोम और तीन जीबी रैम और 32 जीबी रोम है। दोनों ही फोन की मेमोरी को मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इनमें 3,000 एमएएच की बैटरी लगी है तथा यह एंड्रायड नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

'आई1' और 'आई1एस' के फीचर्स

दोनों ही डिवाइस की स्क्रीन 5.45 इंच (13.84 सेमी) की है, जो एचडी इंफिनिटी एड डिस्प्ले (18:9 स्क्रीन रेशियो) के साथ है। आईवूमि के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विन भंडारी ने एक बयान में कहा, "हम 'आई1' और 'आई1एस' को अपने दूसरे फ्लैगशिप सीरीज के रूप में लांच करते हुए अत्यधिक उत्साहित हैं।"इन डिवाइसों में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का ड्यूल पिछला कैमरा सॉफ्ट फ्लैश के साथ है, तथा सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्लिपकार्ट दोनों डिवाइसों की पहली सेल 10 जनवरी यानी की आज दोपहर 12 बजे लगाएगी। लॉन्च ऑफर के तहत यह फोन 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

टॅग्स :स्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए