लाइव न्यूज़ :

5000 रुपये से भी कम कीमत पर लॉन्च हुआ Itel A46, तीन कैमरे और बड़ी स्क्रीन से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 17, 2019 07:25 IST

आईटेल ने फोन की बिक्री के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत यूजर्स को 50 जीबी तक 4जी डेटा दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देItel A46 फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के अलावा ड्यूल रियर कैमरा दिया हैभारत में इसे 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया हैआईटेल A46 स्मार्टफोन में 5.45 इंच का फुलस्क्रीन एचडी+आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है

चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी itel ने अपने फोन में विस्तार करते हुए एक नया बजट स्मार्टफोन Itel A46 लॉन्च किया है। कंपनी ने फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक के अलावा ड्यूल रियर कैमरा दिया है। फोन के कीमत की अगर बात करें तो भारत में इसे 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

आईटेल ने फोन की बिक्री के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके तहत यूजर्स को 50 जीबी तक 4जी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा यूजर्स की ओर से 198 रुपये और 299 रुपये का रीचार्ज कराने पर 1,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

Itel A46

Itel A46 के स्पेसिफिकेशन्स

आईटेल A46 स्मार्टफोन में 5.45 इंच का फुलस्क्रीन एचडी+आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 1440X720 पिक्सल है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर चलने वाले इस फोन में 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 2GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी मेमरी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाई जा सकती है। फोन का एक और वेरियंट लॉन्च किया गया है जिसमें 1GB रैम के साथ 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Itel A46

बात की जाए फोटोग्राफी की तो Itel A46 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक VGA AI कैमरा है, वहीं सेल्फी के लिए फोन मे एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए Itel A46 में 2400mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ड्यूल टोन कलर - ग्रेडियंट डायमंड ग्रे, रेड, नियॉन वॉटर और डार्क वॉटर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

टॅग्स :स्मार्टफोनमोबाइलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की