लाइव न्यूज़ :

IPL 2019: आज से शुरू हो रहा है 12वां सीजन, इन Apps पर फ्री में लें IPL मैचों का मजा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 23, 2019 17:53 IST

क्रिकेट फैन्स IPL के किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं। हालांकि कई लोग व्यस्त होने के कारण टीवी पर मैच नहीं देख पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक है तो ये खबर आपके लिए है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से IPL का लाइव मैच सकते हैं।

Open in App

दुनिया की सबसे चर्चित T-20 लीग IPL का आगाज 23 अप्रैल यानी आज से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच होने वाला है। मैच की शुरूआत शाम को 8 बजे से होगी। IPL को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिलता है।

क्रिकेट फैन्स IPL के किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं। हालांकि कई लोग व्यस्त होने के कारण टीवी पर मैच नहीं देख पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक है तो ये खबर आपके लिए है। हम अपनी इस खबर में आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप आसानी से IPL का लाइव मैच सकते हैं।

IPL

तो आइए जानते हैं कौन से हैं ये ऐप्स...

Jio TV

रिलायंस जियो के Jio TV ऐप भी आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है। इस ऐप के जरिए आप फ्री में आईपीएल मैच देख सकते हैं। ऐप के जरिए मैच देखने के लिए आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से जियो टीवी ऐप को डाउनलोड करना होगा।

Jio TV

ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने फोन से लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप आईपीएल के सभी मैच का लाभ उठा सकेंगे।

Hotstar

अगर आप  IPL मैच को मिस नहीं करता चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है। बता दें कि यह एक फ्री ऐप है जिसके लिए आपको पैसे नहीं चुकाने होंगे।

Hotstar

बता दें कि इस ऐप में आपको आईपीएल मैच 5 मिनट से दिखेगा। अगर आप मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आपको इसका प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा। प्रीमियम सर्विस लेने के लिए यूजर्स को महीने के 199 रुपये और सालभर के लिए 999 रुपये देने होंगे।

Yupp TV

IPL मैच का मजा लेने के लिए Yupp TV को भी आप स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप आईपीएल के सभी मैच देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको इस ऐप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

Yupp TV

टॅग्स :इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019मोबाइल ऐपऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइलस्मार्टफोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की