लाइव न्यूज़ :

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी के खिलाफ अमेरिका में शुरू हुई जांंच, जानिए क्या है इसकी वजह?

By भाषा | Updated: July 14, 2023 14:31 IST

चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका में जांच शुरू हो गई है। उपभोक्ता संरक्षण नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने के मामले में यह जांच की जा रही है।

Open in App

वाशिंगटन: चैटजीपीटी का विकास करने वाली कंपनी ओपनएआई के खिलाफ अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने उपभोक्ता संरक्षण नियमों के उल्लंघन और गलत सूचनाएं देने के मामले में जांच शुरू कर दी है। ओपनएआई ने पिछले साल कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित मॉडल चैटजीपीटी को पेश किया था। उसके बाद से ही यह चैटबोट लगातार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

हालांकि इस दौरान चैटजीपीटी पर जारी कुछ सूचनाओं को लेकर सवाल भी उठे हैं। इस बीच एफटीसी ने चैटजीपीटी की निर्माता कंपनी ओपनएआई को 20 पृष्ठों का एक नोटिस भेजकर कई मुद्दों पर जवाब देने को कहा है। इस नोटिस में एआई प्रौद्योगिकी, उत्पादों, उपभोक्ताओं, निजता की सुरक्षा के उपायों और डेटा सुरक्षा प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

एफटीसी के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को ओपनएआई के खिलाफ जांच शुरू होने पर कोई टिप्पणी नहीं की। अमेरिकी समाचारपत्र 'द वाशिंगटन पोस्ट' में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, एफटीसी यह जांच कर रहा है कि ओपनएआई कहीं निजता या डेटा सुरक्षा के अनुचित या भ्रामक तौर-तरीकों या उपभोक्ताओं के हितों को नुकसान पहुंचाने वाले तरीके तो नहीं अपना रहा है।

जांच शुरू होने की रिपोर्ट सामने आने पर ओपनएआई के संस्थापक सैम आल्टमैन ने एक ट्वीट में अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस कदम से भरोसा पैदा करने में मदद नहीं मिलेगी लेकिन कंपनी व्यापार आयोग के साथ मिलकर काम करेगी।

आल्टमैन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि प्रौद्योगिकी सुरक्षित एवं उपभोक्ताओं की हितैषी हो और हमें यकीन है कि हम कानून का पालन करते हैं। हम उपयोगकर्ता की गोपनीयता की रक्षा करते हैं और अपनी प्रणाली को दुनिया के बारे में जानने के लिए बनाते हैं, न कि निजी व्यक्तियों के बारे में।’’

इसके पहले मई में आल्टमैन अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष पेश हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने यूरोपीय देशों एवं भारत की भी यात्राएं कर एआई पर नियमन की वकालत की है। दरअसल चैटजीपीटी एवं कुछ अन्य एआई समाधानों के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल और उनके संभावित खतरों को लेकर लगातार आवाजें उठती रही हैं।

टॅग्स :चैटजीपीटी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

स्वास्थ्यक्या चैटजीपीटी से सवाल करते समय “कृपया” और “धन्यवाद” शब्द हटाएंगे तो आप अपने ‘पृथ्वी’ ग्रह को बचाने में मदद करेंगे?, जानिए कैसे?

टेकमेनियाक्या है क्लाउडफ्लेयर में रुकावट की वजह? जानिए एक्स, चैटजीपीटी और दूसरी लोकप्रिय वेबसाइटें क्यों हुईं डाउन?

विश्वछात्र ने ChatGPT से पूछा, 'अपने दोस्त को कैसे मारूँ?' फिर जानिए आगे क्या हुआ

ज़रा हटकेमिलिए 14 साल की परिणीति से, जिन्होंने ChatGPT एक्सपर्ट बनने के लिए छोड़ा स्कूल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की