लाइव न्यूज़ :

भारत में मिलता है दुनिया का सबसे सस्ता मोबाइल डेटा, पाकिस्तान को चुकानी पड़ती है भारी कीमत

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 9, 2019 07:28 IST

दुनिया में मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर भारत में है। देश में 1GB इंटरनेट की औसत कीमत 18 रुपये है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का है। यह आंकड़े Cable.co.uk ने जारी किए हैं जो कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनिया में मोबाइल इंटरनेट की सबसे सस्ती दर भारत में हैदेश में 1GB इंटरनेट की औसत कीमत 18 रुपये है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का हैयह आंकड़े Cable.co.uk ने जारी किए हैं जो कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है

साल 2016 से पहले तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते थे। लेकिन Jio के टेलीकॉम सेक्टर में कदम रखने के बाद से लोगों को सस्ते डेटा का फायदा मिलने लगा। जहां यूजर्स को एक महीने के लिए सिर्फ 1GB डेटा मिलता था, वहीं अब एक दिन के लिए 1जीबी से ज्यादा डेटा मिलता है। दुनिया में मोबाइलइंटरनेट की सबसे सस्ती दर भारत में है।

देश में 1GB इंटरनेट की औसत कीमत सिर्फ 18 रुपये

इसमें मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो की खास भूमिका है। देश में 1GB इंटरनेट की औसत कीमत 18 रुपये है जबकि दुनिया में यह औसत 600 रुपये का है। यह आंकड़े Cable.co.uk ने जारी किए हैं जो कीमतों की तुलना करने वाली शोध कंपनी है।

jio

कंपनी की अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार देश में 1 जीबी मोबाइल डाटा की औसत कीमत 0.26 डॉलर है। जबकि ब्रिटेन में यह औसत 6.66 डॉलर और अमेरिका में 12.37 डॉलर है। कंपनी ने यह आंकड़े 230 देशों में मोबाइल इंटरनेट की दरों का आकलन करके जारी की है।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार

मोबाइल इंटरनेट की वैश्विक औसत कीमत 8.53 डॉलर प्रति 1GB है। उल्लेखनीय है कि 43 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स के साथ चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक जीबी डेटा की वैश्विक औसत कीमत 8.53 डॉलर यानी लगभग 602 रुपये है। वहीं हमारे पड़ोसी देश में भी डेटा की औसत कीमतें कहीं ज्यादा हैं।

mobileinternet

दुनिया में सबसे महंगा डेटा जिम्बांबे में

पाकिस्तान में 1 जीबी डेटा की औसत कीमत 1.85 डॉलर लगभग 130 रुपये है। दुनिया में सबसे महंगा डेटा अफ्रीकी देश जिम्बांबे में है। यहां 1GB डेटा के लिए यूजर्स को औसतन 75.20 डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। जबकि चीन में 1 जीबी डेटा की औसतन कीमत 9.89 डॉलर लगभग 698 रुपये है।

टॅग्स :इंटरनेटमोबाइलस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की