लाइव न्यूज़ :

तीन कैमरा वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन Infinix Smart 3 Plus की आज सेल, कीमत सिर्फ 6,999 रुपये

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 30, 2019 11:54 IST

बेहतरीन फीचर्स के साथ इस फोन को सस्ते कीमत के साथ पेश किया गया है। फोन को  मिडनाइट ब्लैक और सेफायर सयान कलर में खरीदा जा सकता है। भारत में Infinix Smart 3 Plus की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है।

Open in App

स्मार्टफोन मेकर कंपनी इनफिनिक्स ने अभी हाल ही में Infinix Smart 3 Plus को लॉन्च किया था। आज से इन फोन की बिक्री शुरू हो रही है। फोन की खासियतों की अगर बात करें तो इसमें 6.21 इंच की बड़ी स्क्रीन, ट्रिपल रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई खूबियां दी गई हैं।

बेहतरीन फीचर्स के साथ इस फोन को सस्ते कीमत के साथ पेश किया गया है। फोन को  मिडनाइट ब्लैक और सेफायर सयान कलर में खरीदा जा सकता है। भारत में इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है। इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस को फ्लिकार्ट पर बेचा जाएगा।

Infinix Smart 3 Plus

Infinix Smart 3 Plus के फीचर्स

ड्यूल सिम वाले इनफिनिक्स स्मार्ट 3 प्लस में 6.21 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजॉलूशन 720x1520 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आने वाले इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88 प्रतिशत है, साथ ही इसमें 2.5डी ग्लास प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज हीलियो A22 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आईएमजी पावरवीआर जीपीयू और 2GB रैम दी गई है।

फोन में 32GB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित एक्सओएस 5.0 पर चलने वाले इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Infinix Smart 3 Plus

बात की जाए कैमरे की तो Infinix Smart 3 Plus में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में एफ/1.8 वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेंसर और एक लो-लाइट सेंसर भी दिया गया है। ये कैमरे ड्यूल एलईडी फ्लैश ऑटो सीन डिटेक्शन, एआर स्टीकर्स जैसे कई फीचर्स से लैस हैं। सेल्फी के लिए फोन में एआई ब्यूटी मोड और स्क्रीन फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

टॅग्स :इनफिनिक्सस्मार्टफोनफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल