लाइव न्यूज़ :

Infinix Note 5 Stylus भारत में हुआ लॉन्च, एंड्रॉयड वन और X पेन से है लैस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 26, 2018 17:36 IST

इनफिनिक्स X पेन की मदद से फोन के मेन्यू को ओपन कर सकते हैं। इसके साथ ही पेन के जरिए आप कुछ भी लिख सकते हैं। इसके अलावा, नोट 5 स्टायलसस के एक्सपेन के साथ नोट क्रिएट करना, फाइल व्यू, स्मार्ट स्क्रीनशॉट और डूडलिंग, पेंटिंग, कैलकुलेटर जैसे काम किए जा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइनफिनिक्स ने आज भारत में अपना नया डिवाइस नोट 5 स्टायलस लॉन्च कर दियाफोन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की तरह स्टायलस दिया गया हैकंपनी का यह दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स ने आज भारत में अपना नया डिवाइस नोट 5 स्टायलस लॉन्च कर दिया है। फोन को X पेन के साथ पेश किया गया है। फोन में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की तरह स्टायलस दिया गया है जो कि कई फीचर्स से लैस है। कंपनी का यह दूसरा एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। बता दें कि Infinix Note 5 Stylus कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए इनफिनिक्स नोट 5 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। 

इनफिनिक्स X पेन की मदद से फोन के मेन्यू को ओपन कर सकते हैं। इसके साथ ही पेन के जरिए आप कुछ भी लिख सकते हैं। इसके अलावा, नोट 5 स्टायलसस के एक्सपेन के साथ नोट क्रिएट करना, फाइल व्यू, स्मार्ट स्क्रीनशॉट और डूडलिंग, पेंटिंग, कैलकुलेटर जैसे काम किए जा सकते हैं।

Infinix Note 5 Stylus

Infinix Note 5 Stylus के स्पेसिफिकेशन्स 

फोन में 5.93 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले (2240 x 1080 पिक्सल) दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 2.5डी ग्लास है। फोन में मीडियाटेक पी23 ऑक्टा-कोर 64-बिट प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

इनफिनिक्स नोट 5 स्टायलस ड्यूल सिम, ड्यूल वीओएलटीई सपॉर्ट करता है। इसमें 4000mAh बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ एक घंटे में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। फोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है।

Infinix Note 5 Stylus

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन के फ्रंट व रियर में एआई फीचर्स से लैस 16 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा ड्यूल एलईडी फ्लैश, एआई ऑटो सीन डिटेक्शन और एआई पोर्ट्रेट, एचडीआर, ब्यूटी, प्रफेशनल, नाइट, पैनोरमा और टाइम-लैप्स जैसे मोड दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0, सॉफ्टलाइट फ्लैश, एआई बोकेह, एआई ब्यूटी, वाइडसेल्फी और टाइम-लैप्स जैसे मोड के साथ आता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, ड्यूल-सिम, जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं।

Infinix Note 5 Stylus कीमत और उपलब्धता 

इनफिनिक्स ने भारतीय बाजार में अपने नए फोन को 15,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया है। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा सकेगा। फोन की बिक्री 4 दिसंबर से शुरू होगी। फोन ब्लैक और रेड कलर में मिलेगा।

Infinix Note 5 Stylus

लॉन्च ऑफर की बात करें तो फोन की खरीदारी पर जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये कैशबैक और 50 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

टॅग्स :इनफिनिक्सफ्लिपकार्टस्मार्टफोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की