लाइव न्यूज़ :

कॉपीराइट के मामले में वोडाफोन को उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री में जमा करने होंगे 2.5 करोड़ रुपए

By भाषा | Updated: October 13, 2018 03:18 IST

न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने एक अंतरिम आदेश में वोडाफोन और आईपीआरएस को निर्देश दिया कि वे इस मुद्दे पर हलफनामा दाखिल कर अपना रुख साफ करें।

Open in App

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को निर्देश दिया कि अपनी मूल्य वर्धित सेवाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले गानों पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसाइटी (आईपीआरएस) लिमिटेड के कॉपीराइट संबंधी दावों को लेकर वह न्यायालय की रजिस्ट्री में 2.5 करोड़ रुपए जमा करे।

न्यायमूर्ति सौमेन सेन ने एक अंतरिम आदेश में वोडाफोन और आईपीआरएस को निर्देश दिया कि वे इस मुद्दे पर हलफनामा दाखिल कर अपना रुख साफ करें। 

आईपीआरएस ने उच्च न्यायालय का रुख कर गानों पर कॉपीराइट का दावा किया है और दूरसंचार कंपनी को अपनी मूल्य वर्धित सेवाओं के लिए उनका इस्तेमाल करने से रोकने की गुहार लगाई है। 

अदालत ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड को निर्देश दिया कि वह उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार कार्यालय में तीन हफ्ते के भीतर 2.5 करोड़ रुपए जमा कराए। 

न्यायमूर्ति सेन ने कहा कि तय अवधि में उक्त राशि रजिस्ट्री में जमा करा दिए जाने पर इस मामले के निपटारे तक वोडाफोन को अपनी मूल्य वर्धित सेवाओं के लिए उन गानों का इस्तेमाल करने दिया जाएगा। 

न्यायालय ने हलफनामा दाखिल करने के लिए वोडाफोन को 19 नवंबर और आईपीआरएस को 29 नवंबर तक का वक्त दिया। इस मामले में अगली सुनवाई दिसंबर में होगी। 

टॅग्स :वोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारमध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में सबसे आगे जियो?, 3.7 लाख से ज्यादा नए ग्राहक जुड़े

कारोबारVIDEO: वोडाफोन ने रचा इतिहास, दुनिया की पहली सैटेलाइट वीडियो कॉल की, जानिए कब लॉन्च होगी यह नई टेक्नोलॉजी

कारोबारअब 10 रुपये में रोजाना मिलेगा 2GB डेटा, जियो ने पेश किया नया रिचार्ज प्लान, जानिए इसके बारे में

टेकमेनिया अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम