लाइव न्यूज़ :

Idea ने Jio और Airtel को दी चुनौती, मिलेगा 149 रु में 33GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 29, 2018 11:03 IST

Idea Launches New Prepaid Recharge Plan With 33 GB Data at just Rs. 149: इस रीचार्ज पैक की तुलना दूसरे कंपनी के पैक से करें तो Idea का 149 रुपये वाला प्लान जियो और एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देIdea का नया प्रीपेड प्लान की टक्कर Jio और Airtel के 149 रुपये वाले प्लान149 रुपये में आइडिया दे रहा 33 जीबी डेटाआइडिया के इस प्लान में हर दिन मिलेंगे 100 एसएमएस

नई दिल्ली, 29 सितंबर:टेलीकॉम सेक्टर में कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए रोज नए-नए प्लान जारी कर रही है। इसी के तहत रिलायंस जियो और एयरटेल से मुकाबले के लिए Idea ने अपना नया रीचार्ज प्लान बाजार में उतारा है। बता दें कि Vodafone और Idea का मर्जर हो चुका है। आइडिया ने 149 रुपये वाला प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान डेटा, वॉयस कॉलिंग और SMS की सुविधा मिलेगी।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान में यूजर्स रोज 250 मिनट और एक हफ्ते में 1000 मिनट की कॉल कर पाएंगे। साथ ही इंटरनेट के लिए 33 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, रोजाना 100 एसएमएस भी दिया जाएगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। कंपनी ने यह प्लान कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जारी किया है। इस रीचार्ज पैक की तुलना दूसरे कंपनी के पैक से करें तो Idea का 149 रुपये वाला प्लान जियो और एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा।

Jio का 149 रुपये वाला प्लान

Jio के 149 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 एसएमएस और रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ बाजार में मौजूद है। इसके साथ ही यूजर्स को जियो के ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यानी कि कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा महीने में।

Airtel का 149 रुपये वाला प्लान

बात करें एयरटेल के 149 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की तो इसमें आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल, रोज 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस डेली दी जाती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी कि आपको महीने में कुल 28 जीबी डेटा मिलेगा।

Idea vs Jio vs Airtel

IdeaJioAirtel 
कीमत- 149 रुपयेकीमत- 149 रुपयेकीमत- 149 रुपये
रोज 250 मिनट और हफ्ते में 1000 मिनट की कॉलअनलिमिटेड कॉलिंगअनलिमिटेड कॉलिंग
कुल 33 जीबी डेटाकुल 42 जीबी डेटा मिलेगा महीनेकुल 28 जीबी डेटा
100 एसएमएस डेली100 एसएमएस डेली100 एसएमएस डेली
वैलिडिटी 28 दिनवैलिडिटी 28 दिनवैलिडिटी 28 दिन

 

टॅग्स :आईडियाजियोएयरटेलटेलीकॉम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की