लाइव न्यूज़ :

Idea ने 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉल

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 21, 2018 14:12 IST

Idea ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान 189 रुपये में पेश किया है। Vodafone ने भी कुछ दिनों पहले 189 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। Idea के नए रीचार्ज प्लान की टक्कर Jio के 198 रुपये वाले प्लान से होगी।

Open in App
ठळक मुद्देIdea 189 रुपये वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगाReliance Jio के इस प्लान को टक्कर देगा आइडिया का नया रीचार्ज पैकVodafone ने भी कुछ दिनों पहले 189 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने यह नया प्लान 189 रुपये में पेश किया है जिसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है। Idea ने नया प्लान यूजर्स की सुविधा के लिए वॉयस और डेटा बेनिफिट के साथ पेश किया है। बता दें कि बाजार में मौजूद कंपनी के प्लान में ये सबसे सस्ता रीचार्ज पैक है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2G/3G/4G 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस रोजाना मिलेंगे। बता दें कि वोडाफोन ने भी कुछ दिनों पहले 189 रुपये का प्लान बाजार में उतारा है। Idea के नए रीचार्ज प्लान की टक्कर Jio के 198 रुपये वाले प्लान से होगी।

पहले बात Idea Cellular की ओर से लॉन्च किए गए 189 रुपये वाले प्लान की। इस प्लान में रोजाना अधिकतम 250 मिनट और हफ्ते मे 1000 मिनट की ही कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके खत्म होने के बाद यूजर्स के टॉकटाइम बेलैंस के लिए पैसे देने होंगे। इसके अलावा आइडिया यूजर को प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं 56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में 100 खास नंबर्स पर ही कॉल किया जा सकेगा।

idea

बता दें कि आइडिया का नया रीचार्ज पैक कंपनी के पुराने 189 रुपये वाले प्लान का नया वर्जन है जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, Idea 189 रुपये वाला प्लान अभी केवल चुनिंदा सर्किल में ही उपलब्ध है।

Vodafone 189 रुपये वाला प्लान

vodafone

वहीं, वोडाफोन के 189 रुपये के प्लान की बात करें तो यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और सप्ताह में 1,000 मिनट), 2 जीबी 2 जी/ 3 जी/ 4 जी डेटा की सुविधा उठा पाएंगे। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

Jio 198 रुपये वाला प्लान

jio

आइडिया का 189 रुपये वाला रीचार्ज पैक मार्केट में मौजूद रिलायंस जियो के 198 रुपये वाले प्लान से मुकाबला करेगा। रिलायंस जियो का यह प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

टॅग्स :आईडियाआइडिया सेल्यूलरजियोवोडाफ़ोनटेलीकॉमप्रीपेड प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की