लाइव न्यूज़ :

Idea ने दी Jio को कड़ी टक्कर, 398 रुपये के रिचार्ज दे रहा 3300 रुपये का कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 19, 2018 11:58 IST

मैजिक कैशबैक के तहत सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये रिचार्ज कराना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स को 398 रुपये और उससे अधिक के अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान पर 50 रुपये के 8 वाउचर दिए जाएंगे।माय आइडिया ऐप या आइडिया वेबसाइट से रिचार्ज कराने पर 200 रुपये का वॉलेट कैशबैक भी यूजर्स को मिलेगा।

देश की टेलिकॉम कंपनियों में प्राइस वॉर को लेकर चल रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए सस्ते टैरिफ, डाटा प्लान के बाद अब कैशबैक ऑफर का लाभ दे रही हैं। कैशबैक ऑफर की शुरुआत जियो ने की। इसी के तहत आइडिया सेल्यूलर ने भी अपने यूजर्स के लिए कैशबैक ऑफर पेश किया है। कंपनी ने 398 रुपये और उससे ज्यादा के रिचार्ज पर 3,300 रुपये का कैशबैक की घोषणा की है। यूजर्स इस ऑफर का लाभ 10 फरवरी तक उठा सकते हैं।

Idea के 'मैजिक कैशबैक ऑफर' में मिलेगा कैशबैक

आइडिया कंपनी ने इसे 'मैजिक कैशबैक ऑफर' के नाम से पेश किया है। मैजिक कैशबैक के तहत सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये रिचार्ज कराना होगा। कंपनी के मुताबिक यूजर्स को 398 रुपये और उससे अधिक के अनलिमिटेड रिचार्ज प्लान पर 50 रुपये के 8 वाउचर दिए जाएंगे। इन डिस्काउंट वाउचरों को एक साल तक 300 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर रिडीम किया जा सकता है।

इसी के साथ ही यूजर्स को 2700 रुपये का 5 शॉपिंग कूपन मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आइडिया के पार्टनर स्टोर्स या वेबसाइट से खरीदारी करने के लिए की जा सकती है। वहीं, माय आइडिया ऐप या आइडिया वेबसाइट से रिचार्ज कराने पर 200 रुपये का वॉलेट कैशबैक भी यूजर्स को मिलेगा। इस तरह ये कुल अमाउंट 3,300 रुपये हो जाएगा। कंपनी की ओर से मिल रहे इस ऑफर का लाभ आइडिया प्रीपेड यूजर्स उठा सकते हैं।

Idea का 398 रुपये वाला प्लान

बता दें कि आइडिया के 398 रुपये के रीचार्ज में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एसटीडी व नेशनल रोमिंग) की सुविधा मिलती है। इसके अलावा एक जीबी डेटा प्रतिदिन व 100 एसएमएस भी हर रोज़ मिलते हैं। इस पैक की वैधता 70 दिन है।

टॅग्स :आईडियाआइडिया सेल्यूलरजिओरिलायंस जियोटेलीकॉमऑफरटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की