लाइव न्यूज़ :

Airtel और Jio को टक्कर देगा Idea का यह प्लान, अनलिमिटेड कॉल और डाटा का मिलेगा फायदा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 29, 2018 12:07 IST

आइडिया ने जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए अपना यह सस्ता प्लान जारी किया है।

Open in App

टेलिकॉम सेक्टर में सस्ते टैरिफ को लेकर चल रही प्राइस वॉर थमने का नाम नहीं ले रही है। सभी कंपनियां अपने यूजर्स को लुभाने के लिए नए-नए प्लान पेश कर रही है। इसी के तहत जियो और एयरटेल के बाद आइडिया ने भी अपने यूजर्स के लिए सस्ता टैरिफ प्लान जारी किया है। 

Idea 149 रुपये का प्लान

आइडिया ने अपने यूजर्स के लिए 149 रुपये का प्लान लॉन्च किया है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 1 जीबी डाटा की सुविधा दे रही है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसके अलावा, आइडिया के इस प्लान में रोज कॉलिंग की सीमा 250 मिनट है, वहीं एक हफ्ते में 1000 मिनट कॉलिंग ही की जा सकेगी। यानी कि यूजर्स को 28 दिनों के लिए 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलेंगे। हाल ही में आइडिया ने अपने कई प्लान में बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने प्लान में बदलाव करते हुए 40 प्रतिशत अतिरिक्त डाटा दे रही है।

जियो फोन की बिक्री शुरू, यूजर्स को अनलिमिटेड डाटा के साथ मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

वहीं, इस प्लान की तुलना अगर जियो और एयरटेल के प्लान से करें तो इसमें भी यूजर्स कई ऑफर्स मिल रहे हैं।

Idea vs Airtel vs Jio 149 Plan
IdeaAitelJio
अनलिमिटेड कॉलिंगअनलिमिटेड कॉलिंगअनलिमिटेड कॉलिंग
1 जीबी डाटा 4G1 जीबी डाटा 4G रोज1.5 जीबी डाटा 4G रोज
100 SMS100 SMS100 SMS
28 दिन की वैधता28 दिन की वैधता28 दिन की वैधता

Jio का 149 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 149 रुपये का प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को रोज 1.5 जीबी 4G डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। इस प्लान में कुल 42 GB डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, रोज 100 एसएमएस और जियो ऐप पर फ्री सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा पाएंगे यूजर्स।

बस 30 सेकेंड में अपने फोन में चलाएं किसी का भी Whatsapp, ये है तरीका

Airtel 149 रुपये का प्लान

Airtel के 149 रुपये के प्लान में यूजर को हाई स्पीड का रोजाना 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें यूजर्स एयरटेल टीवी ऐप्स का फ्री में सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं।

टॅग्स :जिओआईडियाएयरटेलटेलीकॉमटैरिफ प्लानऑफरटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की