लाइव न्यूज़ :

हुआवे का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन Huawei Y9 Prime 2019 आज भारत में होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 1, 2019 10:13 IST

Huawei Y9 Prime 2019 फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में Huawei Y9 Prime 2019 हुआवे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर हुआवे वाई9 2019 का टीजर भी जारी कर दिया गया हैHuawei Y9 Prime 2019 हुआवे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगाहुआवे के इस फोन का मुकाबला ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 से होगा

चीनी कंपनी हुआवे भारत में आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Y9 Prime 2019 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग के लिए एक इवेंट आयोजित किया है। हुआवे वाई9 प्राइम 2019 की लॉन्चिंग दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी।

इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर हुआवे वाई9 2019 का टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसे देखते हुए यह साफ हो गया है कि इस फोन की बिक्री अमेजन पर की जाएगी। Huawei Y9 Prime 2019 हुआवे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा 

इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऐसे में Huawei Y9 Prime 2019 हुआवे का पहला फोन होगा जिसमें पॉप अप सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में Huawei का ऑक्टाकोर हाई-सीलिकन किरिन 710एफ प्रोसेसर मिलेगा। हुआवे के इस फोन का मुकाबला ओप्पो के3, रियलमी एक्स और रेडमी के20 से होगा।

Huawei Y9 Prime 2019

Huawei Y9 Prime 2019 की अनुमानित कीमत

केन्या में हुआवे वाई9 प्राइम 2019 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,499 केन्या शिलिंग यानी करीब 15,600 रुपये है। वहीं सऊदी अरब में यह फोन 969 सऊदी रियाल यानी करीब 17,800 रुपये है। भारत में इस फोन को किस कीमत पर पेश किया जाएगा इस बात की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट में मिलेगी।

Huawei Y9 Prime 2019 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। फोन में हुवावे का हाई-सीलिकन किरिन 710F प्रोसेसर मिलेगा और 4 जीबी की रैम मिलेगी। यह फोन सिर्फ 128 जीबी की स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा।

Huawei Y9 Prime 2019

Huawei Y9 Prime 2019 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा है।

Huawei Y9 Prime 2019 की कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि इस फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा और इसमें 4000mAh की बैटरी है।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की