लाइव न्यूज़ :

Huawei P Smart (2019) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 31, 2018 13:03 IST

Huawei P Smart (2019) को लॉन्च कर दिया गया है। हुआवे पी स्मार्ट (2019) को जनवरी 2019 से बेचे जाने की उम्मीद है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूड्रॉप नॉच और 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei P Smart (2019) में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हैहुआवे पी स्मार्ट (2019) में 3400 एमएएच की बैटरी हैहुआवे पी स्मार्ट (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है

स्मार्टफोन कंपनी हुआवे ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Huawei P Smart (2019) को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूड्रॉप नॉच और 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले एक फ्रांसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हुआवे पी स्मार्ट (2019) को जनवरी 2019 से बेचे जाने की उम्मीद है। कंपनी ने इस फोन की उपलब्धता की जानकारी दी है।

Huawei P Smart (2019) की कीमत और उपलब्धता

फिलहाल ही इस स्मार्टफोन के कीमत की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन हुआवे पी स्मार्ट (2019) स्मार्टफोन को Boulanger पर 249 यूरो (करीब 20,300 रुपये) में लिस्ट किया गया है। Huawei ने जानकारी दी है कि इस फोन को यूनाइटेड किंगडम में 10 जनवरी से उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन को मिडनाइनट ब्लू, ऑरोरा ब्लू और सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Huawei P Smart (2019)

Huawei P Smart (2019) स्पेसिफिकेशन

हुआवे पी स्मार्ट (2019) में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) फुलव्यू टीएफटी एलसीडी ड्यूड्रॉप डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में 12 एनएम प्रोसेस पर बना 2.2 गीगाहर्ट्ज हाइसिलिकॉन किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ड्यूल-सिम सपोर्ट वाला हुआवे पी स्मार्ट (2019) एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। 

Huawei P Smart (2019) में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक पैनल पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/1.6 है। वहीं सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का कैमरा का दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Huawei P Smart (2019)

हुआवे पी स्मार्ट (2019) में 3400 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो और जीपीएस शामिल हैं। Huawei P Smart (2019) का डाइमेंशन 155.20x73.40x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और ग्रेविटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।

टॅग्स :हुआवेस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए