लाइव न्यूज़ :

Google Map को टक्कर देगा हुआवे का Mapkit, 40 भाषाओं को करेगा सपोर्ट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 22, 2019 15:51 IST

दिग्गज चीनी कंपनी हुआवे ने अमेरिकी बैन के बाद अपना नया जियोमैप Mapkit को पेश करने की तैयारी में है। यह ऐप 40 भाषाओं में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देHuawei दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हैओएस के बाद अब कंपनी अपने मैप सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी में हैHuawei के जियोलोकेशन प्लैटफॉर्म को 'मैपकिट' नाम कहा जा सकता है

अमेरिका में चीनी कंपनी Huawei पर बैन लगने के बाद हुआवे ने खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम लॉन्च किया था। ओएस के बाद अब कंपनी अपने मैप सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी में है। हुआवे का ये मैप दुनिया के सबसे बड़े नेविगेशन प्लैटफॉर्म गूगल मैप को टक्कर देगा। हुआवे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है।

MapKit हो सकता है ऐप का नाम

चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार, हुआवे के जियोलोकेशन प्लैटफॉर्म को 'मैपकिट' नाम कहा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी 150 देशों और क्षेत्रों को कवर करने के लिए इस ऐप को डेवलपर कर रही है। Huawei इस ऐप में इसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा।

huawei

40 भाषाओं को करेगा सपोर्ट Mapkit

एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह मैप 40 भाषाओं में काम करेगा। इसके साथ ही इसमें रियल टाइम ट्रैफिक कंडिशन और लेन चेंज करने की जानकारी दी जाएगी। कंपनी ने मैपकिट ऐप में नई टेक्नोलॉजी ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) को भी शामिल किया है।

हुआवे के क्लाउड सर्विस के प्रेसिडेंट जैंग पिनगैन के मुताबिक, 50 पर्सेंट से अधिक मोबाइल ऐप लोकेशन आधारित सर्विस उपलब्ध कराते हैं।

चीनी अखबार चाइना डेली के मुताबिक, Huawei मैप्स किट स्थानीय मैपिंग फीचर से जुड़ा होगा। ऐसे में यह ज्यादा सटीकता के साथ परिणाम देगा और बेहतर स्पष्टता भी उपलब्ध कराएगा।

टॅग्स :हुआवेगूगल मैपमोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंचार साथी ऐप में क्या है खासियत, जिसे हर फोन में डाउनलोड कराना चाहती है सरकार? जानें

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

ज़रा हटकेफिर से गूगल मैप ने दिया धोखा?, चालक ने रास्ता चुना और बनास नदी में बही वैन, 3 लोगों की मौत, बच्चा लापता, छत पर चढ़ 5 ने बचाई जान

टेकमेनियाGoogle Maps Vs Ola Maps: गूगल मैप्स ने भारत में कई नई सुविधाएं पेश कीं, जानें कैसे उठाएं फायदा, क्या है न्यू फीचर्स, कीमत में 70 प्रतिशत की कटौती

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की