लाइव न्यूज़ :

6 जून को HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, यह होंगे फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 5, 2018 18:43 IST

HTC Desire 12, Desire 12+ के भारत में लॉन्च होने को लेकर जानकारी दी गई है। टीज़र इमेज में दोनों नए डिज़ायर सीरीज मॉडल्स देखे जा सकते हैं। ट्वीट में लिखा है, 'Coming to India. Save the date.. 06.06.2018'।

Open in App
ठळक मुद्देHTC ने मंगलवार को दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किएदोनों ही फोन में दिए गए हैं 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्लेये स्मार्टफोन हैं HTC Desire 12 और Desire 12 Plus

नई दिल्ली, 5 जून: एचटीसी यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही यूजर्स के इंतजार को खत्म करते हुए HTC Desire 12, Desire 12+ स्मार्टफोन में लॉन्च करने वाली है। कंपनी भारत में इस फोन को 6 जून को लॉन्च करेगी।  बता दें कि कंपनी के ये दोनों ही फोन डिजायर सीरीज में पेश की जाएगी। कंपनी ने इन फोन का टीजर रिलीज किया है जिसमें लॉन्च की तारीख की पुष्टि की गई है। हालांकि, कंपनी ने इसके कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हैंडसेट्स को सबसे पहले मार्च में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।

बता दें कि हैंडसेट की घोषणा मार्च महीने में की गई थी, जिनमें कंपनी के सस्ते मॉडल, 18:9 डिस्प्ले के बारे में बताया गया था। एचटीसी डिजायर 12+ में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जो बोकेह मोड के साथ आएगा। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, सिल्वर रंग विकल्प में मिलेंगे। एचटीसी ने मंगलवार को अपने आधिकारिक एकाउंट से फोन की तस्वीर जारी की है। इसमें HTC Desire 12, Desire 12+ के भारत में लॉन्च होने को लेकर जानकारी दी गई है। टीज़र इमेज में दोनों नए डिज़ायर सीरीज मॉडल्स देखे जा सकते हैं। ट्वीट में लिखा है, 'Coming to India.  Save the date.. 06.06.2018'।

ये भी पढ़ें- शानदार फीचर्स के साथ Lenovo Z5 स्मार्टफोन  लॉन्च, ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम है खास

HTC Desire 12, Desire 12+ कीमत

एचटीसी के आने वाले स्मार्टफोन की कीमत पर अगर गौर करें तो डिज़ायर 12 की कीमत 185 यूरो (करीब 14,500 रुपये) रखी गई है। वहीं, HTC Desire 12+ की कीमत है 235 यूरो (18,500 रुपये) है। दोनों हैंडसेट पहले से ही यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, भारत में इनकी कीमत और दूसरी जरूरी जानकारियां लॉन्च इवेंट में पता चल पाएंगी।

HTC Desire 12 और HTC Desire 12+ के स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 12 में 5.5 इंच का एचडी आपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में मीडियाटेक एमटी6739 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प और 16 जीबी व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कैमरे की बात करें तो डिज़ायर 12 में 13 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी सेंसर, फेस अनलॉक डिटेक्शन के साथ दिया गया है। फोन में 2730 एमएएच की बैटरी मौज़ूद है।

ये भी पढ़ें- 8 जीबी रैम वाले OnePlus 6 के इस खास वेरिएंक बिक्री हुई शुरू, कैशबैक समेत कई ऑफर हैं खास

एचटीसी डिज़ायर 12+ एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर काम करता है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है। फोन के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल कैमरे की जुगलबंदी की गई है। सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें फेस अनलॉक डिटेक्शन भी है। फोन में 2956 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए कैट 4 एलटीई, 3.5 एमएम जैक, माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस और जीएलओएनएएसएस है। फोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर सिर्फ एचटी सी डिज़ायर 12+ में ही है।

टॅग्स :एचटीसीमोबाइलएंड्रॉयडइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की