लाइव न्यूज़ :

Google अकाउंट को टू-स्टेप वेरिफिकेशन से इस तरह रखें सेफ, जानें स्टेप बाय स्टेप

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: February 12, 2019 17:51 IST

डेटा सुरक्षा के तहत Google ने करीब 8 साल पहले 2011 में अपने अकाउंट के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑप्शन को ऐड किया था। पहले यह SMS या गूगल ऑथेंटिकेटर ऐप की मदद से किया जाता था। लेकिन बाद में 2016 में कंपनी Android डिवाइसेज की मदद से तेज और आसान ऑथेंटिकेशन ऑप्शन भी शामिल किया है। अगर आपने अभी तक टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन नहीं किया है तो डेटा प्रोटेक्शन के लिए जरूरी इस फीचर को एक्टिव कर लें। हम आपको इस खबर में बताएंगे कि आप कैसे इस फीचर को एक्टिव कैसे करें।

Open in App

हाल ही में यूजर्स के डेटा लीक को लेकर कई खबरें सामने आ रही थी। फेसबुक से लेकर कई दिग्गज कंपनियां यूजर्स डेटा लीक में शामिल थे। ऐसे में लोगों के लिए एक बड़ी चिंता का कारण बन गया है कि किस तरह से वह अपने पर्सनल डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं। डेटा सुरक्षा के तहत Google ने करीब 8 साल पहले 2011 में अपने अकाउंट के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑप्शन को ऐड किया था। पहले यह SMS या गूगल ऑथेंटिकेटर ऐप की मदद से किया जाता था। लेकिन बाद में 2016 में कंपनी Android डिवाइसेज की मदद से तेज और आसान ऑथेंटिकेशन ऑप्शन भी शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आपका अकाउंट फेक अकाउंट, हैकिंग और अनऑथराइज्ड ऐक्सेस से ज्यादा सिक्योर हो जाता है।

अगर आपने अभी तक टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन नहीं किया है तो डेटा प्रोटेक्शन के लिए जरूरी इस फीचर को एक्टिव कर लें। हम आपको इस खबर में बताएंगे कि आप कैसे इस फीचर को एक्टिव कैसे करें। इसके लिए आपके पास कोई डिवाइस (पीसी, मैक, आईओएस या एंड्रॉयड) और इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल अकाउंट उस फोन से लिंक होना चाहिए।

Android यूजर्स इस तरह करें एक्टिव

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं। यहां 'गूगल' ऑप्शन पर क्लिक करें। इसमें से 'गूगल अकाउंट पर' जाकर टैप करें। Signing in to Google के नीचे 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' पर टैप करें। गूगल अकाउंट का पासवर्ड डालकर इसे वेरिफाई करें। Get Started बटन पर टैप करने के बाद ऑन स्क्रीन स्टेप्स को फॉलो कर इसे ऐक्टिवेट करें।

आईफोन और आईपैड यूजर्स इस तरह करें एक्टिव

iOS यूजर्स अपने iPhone या iPad पर 'जीमेल ऐप' ओपन करें। 'मैनेज योर अकाउंट' ऑप्शन पर जाएं। अपना अकाउंट वेरिफाई करें। 'सिक्यॉरिटी' ऑप्शन में जाकर Two-step Verification पर टैप कर इसे ऐक्टिवेट करें।

Google Account

कंप्यूटर और मैक यूजर्स के लिए

पीसी या मैक यूजर्स https://myaccount.google.com/ पर जाएं और लॉगइन करें। सिक्यॉरिटी सेक्शन में जाकर 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' ऑप्शन सेलेक्ट करें। अपने अकाउंट का पासवर्ड डालकर इसे ऑथेंटिकेट करें। एक बार ऐसा होने के बाद 'Try it now' बटन पर क्लिक करें। यह रजिस्टर्ड डिवाइस पर एक टेस्ट कंफर्मेशन भेज देगा। इसे एक्सेप्ट करने के बाद कॉल या टेक्स्ट जैसे ऑप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट करें और प्रोसेस पूरा करें।

टॅग्स :गूगलटिप्स एंड ट्रिक्सजीमेलगूगल क्रोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल