लाइव न्यूज़ :

Reliance Jio देगा गीगाफाइबर यूजर्स को स्पेशल सरप्राइज, फ्री में मिलेगी ये एक्स्ट्रा सर्विस, जानें कैसे मिलेगा ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: August 30, 2019 17:02 IST

Jio अपने गीगाफाइबर यूजर्स को दो महीने तक फ्री में सर्विस देने वाली है। Jio GigaFiber प्रीव्यू कस्टमर्स को कम से कम शुरुआत के दो महीने Jio Fiber सर्विस फ्री में मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देJio GigaFiber प्रीव्यू कस्टमर्स को कम से कम शुरुआत के दो महीने Jio Fiber सर्विस फ्री में मिलेगीयूजर कनेक्शन के समय दिए गए 2,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट को कभी भी रिफंड करा सकते हैंJio GigaFiber सर्विस 5 सितंबर को लॉन्च होने वाला है

रिलायंस जियो के गीगाफाइबर के लॉन्च होने में बस एक ही हफ्ता बचा है। कंपनी अपनी इस सर्विस को 5 सितंबर से शुरू करने वाली है। Jio GigaFiber को लॉन्च ऑफर के तहत पेश किया जाएगा जिसमें यूजर्स को फ्री में 4K LED TV और स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स के साथ कई बेनिफिट मिलने वाले है। लेकिन इसके साथ ही कंपनी अपने Reliance JioFiber प्रीव्यू कस्टमर्स को एक स्पेशल सरप्राइज ऑफर दे सकती है।

बता दें कि कंपनी इस ऑफर के तहत यूजर्स को नए ग्राहकों से ज्यादा फायदें मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं क्या है खास ऑफर....

Jio GigaFiber सर्विस मिलेगी फ्री

इस स्पेशल ऑफर की अगर बात करें तो कंपनी सभी जियो फाइबर प्रीव्यू कस्टमर्स को कम से कम शुरुआत के दो महीने Jio Fiber सर्विस फ्री में देने वाली है। यानी कि मौजूदा जियो फाइबर टू-द-होम सबस्क्राइबर को जियो गीगाफाइबर के कमर्शल लॉन्च के बाद मिलने वाली होम ब्रॉडबैंड सर्विस इस्तेमाल करने पर किसी तरह का पेमेंट नहीं करना होगा। वहीं, यूजर कनेक्शन के समय दिए गए 2,500 रुपये के सिक्योरिटी डिपॉजिट को कभी भी रिफंड करा सकते हैं।

1,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट

इसके साथ ही खबर यह भी है कि जो सबस्क्राइबर 5 सितंबर को जियो गीगाफाइबर के कमर्शल लॉन्च होने के बाद इसे सब्सक्राइब करते हैं तो उनके 1,500 रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट लिया जाएगा जो कि रिफंडबल होगा।

700 रुपये से शुरू होगी Jio Fiber के प्लान

Jio के गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी जो अधिकतम 10,000 रुपये तक है। Jio Fiber में आपको कम से कम 100Mbps की डेटा स्पीड मिलेगी। यह डेटा स्पीड 1Gbps तक प्लान के अनुसार मिलेगी। Jio GigaFiber प्लान्स और टैरिफ की पूरी डिटेल्स कंपनी की वेबसाइट पर 5 सितम्बर को मिलेगी।

फ्री मिलेगा 4K LED टीवी

जियो की ओर से यूजर्स को लुभाने के लिए गीगाफाइबर सर्विस के तहत फ्री 4K LED टीवी के साथ 4K सेट-टॉप बॉक्स फ्री में देगी। इसके साथ ही यूजर्स फर्स्ट डे फर्स्ट शो का भी मजा ले पाएंगे। यानी कि यूजर्स मूवी के रिलीज होने के साथ ही उसे जियो गीगाफाइबर में देख पाएंगे।

टॅग्स :जियो गीगाफाइबररिलायंस जियोजियोमुकेश अंबानीइंटरनेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

विश्वIran Protests: ईरान में मुफ्त इंटरनेट सेवा बंद, पूरी दुनिया से काटे तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की