लाइव न्यूज़ :

ऑनर बैंड A2 भारत में हुआ लॉन्च, ओएलईडी डिस्प्ले और हार्ट रेट सेंसर से है लैस

By IANS | Updated: January 6, 2018 18:04 IST

'बैंड ए2' में 0.96 इंच का मल्टी-टच स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले है, जो 'लिफ्ट-टू-वेक-अप' फीचर के साथ है।

Open in App

हुआवेई की ई-ब्रांड ऑनर ने शुक्रवार को बैंड ए2 भारतीय बाजार में लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2,499 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन पर 8 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हुआवेई उपभोक्ता व्यापार समूह के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने बताया, "ऑनर 'बैंड ए2' एक स्वस्थ जीवनशैली जीने में मदद करता है और सोशल मोर्चे पर भी अपडेट रखता है।"यह दिल की धड़कन की लगातार निगरानी रखने में सक्षम है, जो इंटेलिजेंट अल्गोरिद्म का उपयोग कर दिल की धड़कन के डेटा की शुद्धता के साथ गणना करता है। यह डिवाइस यूजर्स के नींद की निगरानी करता है। इसके साथ इंटरैक्टिव कॉल और मैसेज रिमाइंडर फीचर दिया गया है। यह जल प्रतिरोधी है और इसकी बैटरी लाइफ 9 दिनों की है तथा स्टैंड बाई टाइम 18 दिनों का है।

टॅग्स :हॉनरटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाHMD ग्लोबल ने लॉन्च किया नोकिया 6 (2018), जानें कीमत और फीचर्स

टेकमेनिया6 इंच डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुए Oppo के दो स्मार्टफोन

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की