लाइव न्यूज़ :

Honor 9 Lite चार कैमरों और एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ हुआ लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 22, 2017 11:52 IST

Honor 9 Lite में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुलविज़न डिस्प्ले है।

Open in App

हुआवे ब्रांड के Honor ने अपना नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट को चीन में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को 5.65 इंच IPS डिस्प्ले, रियर और फ्रंट में ड्यूल कैमरे, वहीं, एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन ओरियो 8.0 के साथ पेश किया गया है। फोन को 26 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हॉनर का यह स्मार्टफोन इसी साल जुलाई में लॉन्च हुए हॉनर 9 का लाइट वैरिएंट है।

हॉनर 9 लाइट फोन की कीमत

फोन की कीमत की अगर बात करें तो हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 11,700 रूपये) रखी गई है। जबकि इसके 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,499 चीनी युआन (करीब 14,600 रूपये) है। फोन का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (करीब 17,500 रूपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को चार कलर वेरिएंट नेवी ब्लू, सीगुल ग्रे, मैजिक नाईटफाल और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध कराया गया है। फोम के लिए रजिस्ट्रेशन शुक्रवार से शुरू होंगे। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की बिक्री कुछ दिन बाद ही भारत, रूस और ब्रिटेन समेत 14 देशों में शुरू की जाएगी।

Honor 9 Lite के फीचर्स

इसके स्पेसिफिकेशन पर गौर करें तो हॉनर 9 लाइट में एक 5.6 इंच फुल एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2160 है। फोन का स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है यानी आपको फोन में पतले किनारे वाला डिस्प्ले मिलेगा। हॉनर ने इस स्मार्टफोन में कम्पनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया है।

ग्राफिक्स के लिए माली T830-MP2 दिया गया है। फोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर 3 अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor 9 Lite का कैमरा है खास

फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3D ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कम्पनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा।

कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।

टॅग्स :एंड्रॉयड स्मार्टफोनस्मार्टफोनमोबाइलहॉनरहुआवेस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की