लाइव न्यूज़ :

Honor 10 Lite की बिक्री शुरू, 24 मेगापिक्सल लैस इस स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 21, 2019 11:34 IST

Honor 10 Lite की बिक्री फ्लिपकार्ट और ऑनर इंडिया के आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है। Flipkart पर चल रहे Republic Day Sale में इस फोन को बिना फ्लैश सेल के भी खरीद सकते हैं। ऑनर 10 लाइट की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे खास फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हैHonor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैंऑनर 10 लाइट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है

चीनी कंपनी हुआवे के सब ब्रांड Honor ने भारत में हाल ही में अपना नया 24 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा वाला Honor 10 Lite को लॉन्च किया है। अभी तक इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया था लेकिन अब इस फोन को आप खरीद सकते हैं। ऑनर 10 लाइट की बिक्री फ्लिपकार्ट और ऑनर इंडिया के आधिकारिक साइट पर शुरू हो चुकी है। Flipkart पर चल रहे Republic Day Sale में इस फोन को बिना फ्लैश सेल के भी खरीद सकते हैं। Honor 10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा।

Honor 10 Lite की कीमत

भारतीय बाजार में ऑनर 10 लाइट के दो रैम वेरिएंट को उतारा गया है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही रैम वेरिएंट में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

लेकिन Flipkart पर इस फोन को अभी खरीदने पर 13,800 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा। वहीं, अगर SBI के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो फोन पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

ऑनर 10 लाइट में सबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस कैमरे में 8 अलग-अलग मोड दिए गए है जिससे अच्छी सेल्फी क्लिक हो सकेगी। कैमरे में AI Beauty का भी सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं। ड्यूल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

टॅग्स :हॉनरफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल