लाइव न्यूज़ :

Honor 10 Lite भारत में आज देगा दस्तक, AI लैस होगा सेल्फी कैमरा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 15, 2019 10:04 IST

Honor भारत में मंगलवार यानि आज अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लॉन्च करने वाली है। ऑनर 10 लाइट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देऑनर 10 लाइट का सबसे बड़ा फीचर AI वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगाऑनर 10 लाइट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर की जाएगीHonor कंपनी आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लॉन्च करने वाली है

चीनी कंपनी Honor भारत में मंगलवार यानि आज अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लॉन्च करने वाली है। फोन को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। ऑनर 10 लाइट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर की जाएगी। बता दें कि यह फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Honor 9 Lite स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन के लॉन्च को लेकर एक पेज भी बनाया गया है जिसमें ऑनर 10 लाइट का प्रमोशन किया जा रहा है।

फिलहाल स्मार्टफोन की कीमत से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। फोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखने के लिए आपको कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब पेज पर जाना होगा।

Honor 10 Lite का कैमरा होगा AI लैस

ऑनर 10 लाइट का सबसे बड़ा फीचर AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस कैमरे में 8 अलग-अलग मोड भी दिए जाएंगे। इसका अलावा AI (आर्टिफिशल इंटेलिजेंस) के जरिए तस्वीर ओवरएक्सपोज्ड होने से बच जाएगी और कलर भी अच्छे आएंगे। इस फोन में 13+2 मेगापिक्सल वाला ड्यूल रियर कैमरा मिल सकता है।

Honor 10 Lite

Honor 10 Lite के ये होंगे स्पेसिफिकेशंस 

इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 6.21 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजॉलूशन 2280x1080 पिक्सल होगा। तीन कलर वेरियंट में आने वाले इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर किरिन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Kirin 710 प्रोसेसर इसी रेंज के स्नैपड्रैगन 636 और स्नैपड्रैगन 660 जैसे प्रोसेसर्स से कहीं ज्यादा पावरफुल है। फोन के पुराने मॉडल ऑनर 9 लाइट में कंपनी ने Kirin 659 प्रोसेसर दिया था। फोन में 3,400mAh की बैटरी दी जाएगी और यह ऐंड्रॉयड ओरियो 8.1 पर आधारित ऑनर के EMUI पर काम करेगा।

टॅग्स :हॉनरहुआवेफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल