लाइव न्यूज़ :

20 जनवरी से बिकेगा Honor का 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन, Flipkart पर ऐसे खरीदें

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 16, 2019 14:55 IST

Honor 10 Lite को दो रैम वेरिएंट 4GB और 6GB में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 20 जनवरी से ई-कॉमर्स साइट Flipkart और ऑनर की वेबसाइट hihonor.com पर बेचा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देफोन की बिक्री 20 जनवरी से Flipkart और ऑनर की वेबसाइट पर होगीसबसे खास फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हैHonor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं

हुआवे से सब ब्रैंड ऑनर ने मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लॉन्च किया था। फोन को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाएगा। इसके अलावा ऑनर 10 लाइट कंपनी के आधिकारिक साइट hihonor.com पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की सेल 20 जनवरी को रात 12 बजे शुरू होगी। इसके अलावा ऑनर ने रिलायंस जियो के नए यूजर्स के लिए एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर भी पेश किया है।

Honor 10 Lite की कीमत

भारतीय बाजार में ऑनर 10 लाइट के दो रैम वेरिएंट को उतारा गया है। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही रैम वेरिएंट में 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।

Honor 10 Lite display

Honor 10 Lite स्पेसिफिकेशन

ऑनर 10 लाइट में सबसे बड़ा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाला 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस कैमरे में 8 अलग-अलग मोड दिए गए है जिससे अच्छी सेल्फी क्लिक हो सकेगी। कैमरे में AI Beauty का भी सपोर्ट दिया गया है।

स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 415 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट हैं। ड्यूल-सिम (नैनो) हॉनर 10 लाइट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर चलता है।

Honor 10 Lite front camera

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 10 Lite में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 अपर्चर से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

Honor 10 Lite के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक,  जीपीएस/ ए जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 3,400 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 162 ग्राम।

टॅग्स :हॉनरहुआवेफ्लिपकार्टस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल