लाइव न्यूज़ :

होली पर अपनी फोटो को WhatsApp sticker बनाकर दोस्तों को करें विश, जानें स्टेप-बाइ-स्टेप पूरा प्रोसेस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: March 21, 2019 07:14 IST

How to create your own whatsapp Stickers Packs: अगर आप भी Holi के मौके पर WhatsApp Sticker के जरिए अपने दोस्तों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो आप अपने फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। इसी के साथ ही अपने फोटो के साथ भी कस्टमाइज कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना पर्सनलाइज्ड स्टिकर बना कर लोगों को होली की बधाई दे सकते हैं।

Open in App

पूरे देश में 21 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को WhatsApp स्टीकर के जरिए होली के मैसेज भेज सकते हैं। व्हाट्सऐप ने मैसेजिंग के ट्रेंड्स को देखते हुए पिछले साल दिवाली पर WhatsApp स्टीकर फीचर को लॉन्च किया था जिसे यूजर्स की ओर से खूब पसंद किया गया।

अगर आप भी Holi के मौके पर व्हाट्सऐप स्टिकर्स के जरिए अपने दोस्तों को बधाई संदेश भेजना चाहते हैं तो आप अपने फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। इसी के साथ ही अपने फोटो के साथ भी कस्टमाइज कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपना पर्सनलाइज्ड स्टिकर बना कर लोगों को होली की बधाई दे सकते हैं।

कैसे बनाए खुद का WhatsApp Sticker:

1- व्हाट्सऐप पर अपना खुद का स्टीकर बनाने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से 'Sticker Maker for WhatsApp' ऐप को डाउनलोड कर लें।

2- ऐप को डाउनलोड करने के बाद यूजर को 'Create a new Sticker Pack' पर क्लिक करना होगा।

3- अब आप जिस नाम से स्टीकर पैक बनाना चाहते हैं उसका नाम और राइटर एंटर करें।

4- आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको मीडिया ऐड करने के लिए कहा जाएगा।

5- बता दें कि टॉप पर जो आइकन होगा वो ट्रे आइकन या आइकन होगा जो वॉट्सऐप में स्टीकर पैक के लिए पहचानने के लिए होगा। गौर करने वाली बात यह है कि ट्रे आइकन स्टीकर के रूप में नहीं दिखाई देगा।

6- अब अपना स्टीकर बनाने के लिए यूजर को 'Add sticker' पर क्लिक करना होगा।

7- इसके बाद यूजर चाहें तो Custom Sticker गूगल फोटोज या फोन की गैलरी से फोटो सेलेक्ट कर सकते हैं।

8- इमेज सेलेक्ट करने के बाद आप चाहें तो उसे जरुरत के अनुसार क्रॉप भी कर सकते हैं। अगर गलत क्रॉप हो गया है तो आप इसे रीसेट भी कर सकते हैं।

9- अब 'Publish Sticker Pack' पर क्लिक करने के बाद ये स्टीकर खुद ही Whatsapp पर जुड़ जाएंगे।

10- आपके स्टीकर ऐप में ट्रे आइकन के नाम से पहचाने जाएंगे।

बता दें कि एक स्टीकर पैक में आप 30 स्टीकर्स ही ऐड कर सकते हैं। आप एक बार में कम से कम स्टीकर पब्लिश कर सकते हैं।

टॅग्स :होलीव्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपगूगल प्ले स्टोरटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की