लाइव न्यूज़ :

HMD ग्लोबल ने लॉन्च किया नोकिया 6 (2018), जानें कीमत और फीचर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 6, 2018 16:32 IST

कंपनी ने इसी स्मार्टफोन के साथ पहली बार Andorid स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा था।

Open in App
ठळक मुद्देफोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है- 32 जीबी और 64 जीबी।नए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4 जीबी रैम है।

HMD ग्लोबल ने अपने नोकिया ब्रैंड का नया स्मार्टफोन Nokia 6 (2018) को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, नोकिया 6 (2018) को चीन में पेश किया गया है। कंपनी ने नोकिया 6 के साथ ही एंड्रॉयड स्मार्टफोन बाजार में कदम रखा था। कई हफ्तों से आ रही खबरों को विराम देते हुए कंपनी ने आखिरकार एक साल बाद इसके अपग्रेड वर्जन को पेश किया है।

नोकिया 6 का नया एडिशन फर्स्ट इंप्रेशन में आपको उतना खास इम्प्रेस नहीं करता है। इसमें कोई खास स्पेसिफिकेशन को भी नहीं शामिल किया गया है। इस फोन में आपको 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला ही डिस्प्ले मिलेगा। इस बार फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है- 32 जीबी और 64 जीबी। पुराने वेरिएंट की तरह Nokia के नए हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 4 जीबी रैम है।

Nokia 6 (2018) की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Nokia 6 के नए मॉडल में बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के फ्रंट में फिंगरप्रिंट था। फोन में ड्यूल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की IPS फुल एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32 जीबी एवं 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं इस फोन में भी बोथीज इफेक्ट है। यानी आप रियर और फ्रंट कैमरे के साथ एक साथ फोटो क्लिक कर सकेंगे। इसके अलावा फोन में FM रेडियो, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक और 3000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Nokia 6 (2018) की कीमत

Nokia 6 (2018) फिलहाल सिर्फ चीन में लॉन्च हुआ है। इसके 4 जीबी रैम और 32 जीबी मेमोरी वैरिएंट की कीमत CNY 1499 (लगभग 14,600 रुपये) है, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वैरिएंट की कीमत CNY 1699  (लगभग 16,600 रुपये) है। ये स्मार्टफोन चीन में 10 जनवरी से बिक्री किए जाएंगे।

टॅग्स :नोकिआनोकिया 6 2018एचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनस्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंसटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए