लाइव न्यूज़ :

Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C हुआ पेश, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें इनके बारे में सब कुछ

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: June 10, 2019 17:10 IST

एचएमडी ग्लोबल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C में बेहतर स्पेसिफिकेशन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को शामिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोकिया 3.1 ए और नोकिया 3.1 सी की कीमत का ऐलान अभी नहीं हुआ हैNokia 3.1 A और Nokia 3.1 C में स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर का इस्तेमाल8 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस कैमरे हैं दोनों नोकिया स्मार्टफोन में

नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अपने दो लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C को लॉन्च किया है। कंपनी के ये दोनों ही स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में पेश किए गए हैं। फिलहाल इन्हें अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। नोकिया की ओर से पिछले साल मई में लॉन्च किए गए Nokia 3 के जैसे ही नोकिया 3ए और नोकिया 3सी है।

एचएमडी ग्लोबल ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nokia 3.1 A और Nokia3.1 C में बेहतर स्पेसिफिकेशन और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को शामिल किया है। भारतीय बाजार में इनके लॉन्चिंग की बात करें तो फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Nokia 3.1 A, Nokia 3.1 C स्पेसिफिकेशन

नाम के अलावा नोकिया 3.1 ए और नोकिया 3.1 सी के बीच कोई अंतर नहीं है। HMD Global के मुताबिक दोनों ही हैंडसेट में 5.45 इंच के आईपीएस डिस्प्ले हैं। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन एचडी+ है और यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।

HMD Global Launched Nokia 3.1 A, Nokia 3.1

Nokia 3.1 A और Nokia 3.1 C में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ये आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलते हैं। हैंडसेट एडेपटिव ब्राइटनेस और एडेपटिव बैटरी जैसे फीचर से लैस हैं। पिछले हिस्से पर दोनों ही स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। इसके साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। मोशन फोटोज़ नाम का नया फीचर कैमरा सेटअप का हिस्सा है। इसकी मदद से यूज़र फोटो खींचते वक्त एक छोटा सा वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Nokia 3.1 A, Nokia 3.1 C की कीमत

कीमत पर गौर करें तो नोकिया ने अपने इन लेटेस्ट स्मार्टफोन के कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। बताया गया है कि Nokia 3.1 A ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, ग्राहक Nokia 3.1 C को व्हाइट कलर वेरिएंट में खरीद पाएंगे।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

भारतBMC Elections 2026: बीएमसी चुनाव में डालने जा रहे हैं वोट, तो पहले ही कर लें ये काम; वरना मतदाता केंद्र पर होगी दिक्कत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की