लाइव न्यूज़ :

Nokia ने लॉन्च किया 15 घंटे बैटरी बैकअप देने वाला फोन

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 4, 2019 17:28 IST

Nokia 106 (2018) फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 15 घंटो तक का बैकअप देता है। नोकिया के इस फोन की कीमत सिर्फ 1,299 रुपये है। फोन को डार्क ब्राउन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

Open in App
ठळक मुद्देफोन को Nokia के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैंNokia 106 (2018) फोन एक बार चार्ज करने पर यह फोन 15 घंटो तक का बैकअप देता है Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया फीचर फोन Nokia 106 (2018) लॉन्च कर दिया है। फोन को Nokia के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं। नोकिया 106 (2018) फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 15 घंटो तक का बैकअप देता है। नोकिया के इस फोन की कीमत सिर्फ 1,299 रुपये है। फोन को डार्क ब्राउन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है।

अगर आप इस फोन को ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं और इसका पेमेंट Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं अमेजन से इसे खरीदने पर आपको इसपर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

लॉन्चिंग के दौरान HMD Global के उपाध्यक्ष और कंट्री हेड अजय मेहता ने कहा कि भारत फीचर फोन के मामले में एक महत्वपूर्ण बाजार है। कुछ हद तक ये बात सही भी है क्योंकि कई ऐसे लोग हैं जो स्मार्टफोन रखने के बाद भी फीचर फोन रखना पसंद करते हैं। इसका कारण ज्यादा बैटरी बैकअप है, ऐसे में HMD Global का यह फीचर फोन बेहतरीन है।

Nokia 106 (2018) का स्पेसिफिकेशन और फीचर

इसमें 1.8 इंच का डिस्प्ले है जिसके नीचे की-बोर्ड दिया गया है। आप इस फोन में दो सिम लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें 4 एमबी की रैम है। यह फोन MTK6261D प्रोसेसर से पावर्ड है। कंपनी ने दावा किया है कि अगर इसे एक बार फुल चार्ज कर लेते हैं तो इसे पूरा दिन इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें क्लासिक स्नेक Xenzia गेम भी है। फोन की सबसे खास बात ये है कि इसमें आप 2,000 कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं। LED टॉर्च और FM रेडियो भी है।

टॅग्स :नोकियाएचएमडी ग्लोबलफीचर फोनमोबाइलफ्लिपकार्टअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की