लाइव न्यूज़ :

गूगल ले आया ऐसा ऐप, बिना इंटरनेट और ब्लूटूथ के आपस में कनेक्ट होंगे दो डिवाइस

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2021 14:17 IST

गूगल का WifiNanScan ऐप वाई-फाई अवेयर (Wi-Fi Aware) प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करता है और दो डिवाइस को कनेक्ट करने की क्षमता रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देएंड्रॉयड 8 या उससे ऊपर के वर्जन में काम करेगा गूगल का WifiNanScan ऐपऐप की मदद से डाटा ट्रांसफर सहित आसपास के डिवाइस और यूजर्स को भी खोज सकेंगे वाई-फाई अवेयर (Wi-Fi Aware) प्रोटोकॉल का होता है इस ऐप में इस्तेमाल

गूगल (Google) ने एक नया ऐप लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप बिना किसी इंटरनेट या ब्लूटूथ कनेक्शन के दो स्मार्टफोन को आपस में कनेक्ट सकता है। गूगल प्ले स्टोर पर WifiNanScan नाम के इस ऐप को लॉन्च किया गया है। ये ऐप दरसअल वाई-फाई अवेयर (Wi-Fi Aware) प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करते हुए दो स्मार्टफोन के बीच की दूरी को मापता है।

वाई-फाई अवेयर को नेबर अवेयरनेस नेटवर्किंग (NAN) भी कहा जाता है। ये प्रोटोकॉल एंड्रॉयड-8 और उससे आगे के सभी डिवाइस को केवल दूरी के आधार पर जोड़ने की क्षमता उपलब्ध कराता है। इसके लिए किसी और माध्यम जैसे इंटरनेट, ब्लूटूथ की जरूरत नहीं होती है।

फिलहाल WifiNanScan ऐप को डेवलपर्स, वेंडर्स, यूनिवर्सिटीज आदि के लिए एक रिसर्च, डेमोनस्ट्रेशन और टेस्टिंग टूल के रूप में डिज़ाइन किया गया है। यह आपको दो उपकरणों के बीच की दूरी जानने के लिए NAN का उपयोग भी करने देता है।

WifiNanScan से डिवाइस कनेक्ट करने की 15 मीटर की रेंज

गूगल ने बताया है कि दो फोन अगर एक से 15 मीटर की दूरी में हैं तो WiFi Aware/ NAN API के जरिए दोनों कनेक्ट किए जा सकते हैं। ऐसे में ऐप का इस्तेमाल डाटा ट्रांसफर सहित डिवासइस के बीच दूरी मापने के लिए किया जा सकता है। ऐप की मदद से बिना नेटवर्क प्रिंटर पर डॉक्यूमेंट भेज सकेंगे।

खास ये भी है कि ब्लूटूथ कनेक्शन के मुकाबले Wi-Fi Aware नेटवर्क कनेक्शन ज्यादा लंबी दूरी तक कनेक्शन देता है। ये कनेक्शन उन ऐप्स के लिए उपयोगी होंगे जो यूजर्स के बीच फोटो वगैरह जैसे ज्याजा मात्रा में डाटा शेयर करते हैं। 

डेवलपर्स इस टेक्नोलॉजी का अपने ऐप में इस्तेमाल आस-पास के डिवाइसेज और यूजर्स को खोजने के लिए कर सकते हैं। ये भी बता दें कि नए WifiNanScan ऐप को प्ले स्टोर पर फ्री डाउनलोड के लिए लिस्टेड किया गया है।

टॅग्स :गूगलगूगल प्ले स्टोरस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए