लाइव न्यूज़ :

इस साल 14 देशों में शुरू होगी गूगल क्लाउड गेमिंग सेवा ‘स्टाडिया', जानें कितना लगेगा चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2019 17:50 IST

Open in App
ठळक मुद्दे'स्टाडिया' एक क्लाउड आधारित सेवा है, जिसे इंटरनेट की मदद से लॉगइन करके खेला जा सकता है।यूरोप में इसकी कीमत 129 यूरो और मासिक सदस्यता शुल्क 9.99 यूरो प्रति माह होगा।

गूगल ने वीडियो गेम स्ट्रीमिंग सेवा ‘स्टाडिया’ के बारे में कुछ नये ब्यौरे जारी किए है। यह सेवा नवंबर से 14 देशों में उपलब्ध होगी। नई जानकारी बृहस्पतिवार को जारी की गई। इस सेवा की शुरुआत के लिए गूगल अपने “फाउंडर्स एडिशन बंडल” हार्डवेयर पैक को 9.99 डॉलर की मासिक सदस्यता शुल्क के साथ 129 डॉलर में बेचेगा। यूरोप में इसकी कीमत 129 यूरो और मासिक सदस्यता शुल्क 9.99 यूरो प्रति माह होगा।

गेमिंग के इस नये मंच का लक्ष्य नेटफ्लिक्स की तरह की सदस्यता उपलब्ध कराना है जो खिलाड़ियों को किसी भी उपकरण पर गेम खेलने की सुविधा देगा। इंटरनेट क्लाउड की वजह से ऐसा संभव हो सकेगा। इससे गेमिंग उद्योग को बड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि यूजर्स डिस्क या डाउनलोड पर कंसोल एवं गेम सॉफ्टवेयर से बच सकेंगे। सदस्यता लेने वालों को मुफ्त गेम मिलेंगे और वे कुछ ब्लॉकबस्टर टाइटल भी खरीद पाएंगे। 

'स्टाडिया' अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्पेन और स्वीडन में लॉन्च किया जाएगा। 

'स्टाडिया' एक क्लाउड आधारित सेवा है, जिसे इंटरनेट की मदद से लॉगइन करके खेला जा सकता है। हालांकि लॉगइन करने के लिए गूगल के लिए सिर्फ क्रोम ब्राउजर, क्रोम ओएस, पिक्सल फोन और क्रोमबुक का इस्तेमाल कर पाएंगे। अभी इस सेवा को अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोप के लिए लॉन्च किया गया है और इस साल के आखिर तक उनके लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

एक गेम का हो रहा परीक्षण 

स्टाडिया के लिए असासिन्स क्रीड ऑडीसी (Assassin’s Creed Odyssey) नाम के गेम को सबसे पहले और केवल इसका ही परीक्षण किया गया जो जनवरी में खत्म भी हो चुका है। गूगल ने यह भी साफ किया है कि इस सेवा को केवल एक ही गेम के लिए नहीं बनाया है यानी इसमें और भी गेम शामिल किए जाएंगे।  

टॅग्स :गूगलगूगल क्रोमगूगल पिक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए