लाइव न्यूज़ :

Google की एचआर हेड ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों के बढ़ते असंतोष के बीच उठाना पड़ा ये कदम

By भाषा | Updated: February 11, 2020 13:37 IST

गूगल में हाल ही के वर्ष में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच असंतोष काफी बढ़ गया है। कर्मचारी अमेरिकी सेना के साथ अनुबंध करने से लेकर, चीन के लिए सर्च इंजन के ‘वर्जन’ में तब्दीली करने के शीर्ष स्तर के निर्णयों को लेकर नाराज हैं।

Open in App

गूगल में कर्मचारियों में असंतोष बढ़ने की खबरों के बीच कंपनी की एचआर (मानव संसाधन) प्रमुख एलीन नौगटन ने सोमवार को पद से हटने की पुष्टि की। गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘ एलीन ने जो भी किया (कम्पनी) उसके लिए उनकी आभारी है और गूगल में उनकी दूसरी भूमिका के लिए उत्साहित हैं।’’

पिचाई के अनुसार नौगटन के कार्यकाल में गूगल के साथ करीब 70,000 लोग जुड़े। नौगटन ने कहा कि वह पिचाई और मुख्य वित्तीय अधिकारी रूथ पोराट के साथ उनका विकल्प ढूंढने में मदद करेंगे। नौगटन ने कहा, ‘‘ मेरे पति और मैंने करीब छह साल बाद अपने परिवार के पास न्यूयॉर्क जाने का फैसला किया है।’’

गौरतलब है कि गूगल में हाल ही के वर्ष में कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच असंतोष काफी बढ़ गया है। कर्मचारी अमेरिकी सेना के साथ अनुबंध करने से लेकर, चीन के लिए सर्च इंजन के ‘वर्जन’ में तब्दीली करने के शीर्ष स्तर के निर्णयों को लेकर नाराज हैं।

कम्पनी ने पिछले साल नवम्बर में भी चार कर्मचारियों को डेटा सुरक्षा नीतियों का उल्लंघन करने का हवाला दते हुए निलंबित कर दिया था लेकिन गूगल पर आरोप लगे थे कि उसने कर्मचारियों को संघ बनाने की कोशिश करने की सजा दी है।

वहीं 2018 में यौन उत्पीड़नों की शिकायतों से निपटने के कम्पनी के रवैये को लेकर भी कर्मचारियों ने विरोध जताया था। कर्मचारियों ने कंपनी के माउंटेन व्यू परिसर और विश्वभर में इसके खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

टॅग्स :गूगलसुंदर पिचाई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

क्रिकेटWATCH: स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल ने भारत दौरे के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को सिखाया पुल शॉट

कारोबारसर्वम एआई मई में पेश करेगी स्वदेशी 'स्मार्ट चश्मा', एचएमडी के साथ भी साझेदारी

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की