लाइव न्यूज़ :

गूगल लेकर आया है नया सिक्योरिटी फीचर, मोबाइल यूजर्स आखिरी 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री कर सकेंगे डिलीट

By अभिषेक पारीक | Updated: July 20, 2021 17:59 IST

आप मोबाइल पर अपनी 15 मिनट पुरानी सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए है, जो अपना फोन शेयर करते हैं और चाहते हैं कि दूसरे उनकी सर्च हिस्ट्री को नहीं देख सकें।

Open in App
ठळक मुद्देआप मोबाइल पर अपनी 15 मिनट पुरानी सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे। यह उन लोगों के लिए है, जो अपना फोन शेयर करते हैं और चाहते हैं कि दूसरे सर्च हिस्ट्री को नहीं देखें।यह आईओएस यूजर्स के लिए है और साल के अंत तक एंड्रायड यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा।

इंटरनेट पर यदि आपको कुछ भी खोजना है तो आप सबसे पहले मदद लेते हैं गूगल की। गूगल पर आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल जाएगा, लेकिन कई बार आपने गूगल पर कुछ सर्च किया और फिर अचानक आपको लगा कि मैंने जो गूगल पर सर्च किया है, उसका किसी और को पता नहीं चलना चाहिए। यह सोचकर आप उसे हटाना चाहते हैं। हालांकि आपकी यह परेशानी अब गूगल ही दूर करने जा रहा है और वो भी बेहद आसान तरीके से। इस तरीके से आप मोबाइल पर अपनी 15 मिनट पुरानी सर्च हिस्ट्री को डिलीट कर सकेंगे। 

यह उन लोगों के लिए है, जो अपना फोन शेयर करते हैं और चाहते हैं कि दूसरे उनकी सर्च हिस्ट्री को नहीं देख सकें। गूगल का कहना है कि यह नया सिक्योरिटी फीचर फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए है और साल के अंत तक इसे एंड्रायड यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा। साथ ही इसमें यूजर्स गूगल से तीन, 18 या 36 महीनों में अपनी सर्च हिस्ट्री को स्वचालित तरीके से हटाने का भी विकल्प चुन सकते हैं। 

आपने पिछली बार गूगल पर क्या सर्च किया था, यदि आप यह किसी को नहीं बताना चाहते हैं तो गूगल आपके सर्च हिस्ट्री को हटाने को आसान बना रहा है। साथ ही गूगल आपसे यह भी नहीं पूछेगा कि आपने क्या सर्च किया था और अब उसे क्यों हटाना चाहते हैं। गूगल ने अपने इस नए फीचर्स का गूगल आई/ओ डवलपर्स सम्मेलन में लोगां के सामने पेश किया था। यह आपकी गोपनीयता की रक्षा के लिए हालिया डिजाइन कुछ विकल्पों में से एक है। 

इसकी सबसे खास बात है आपकी गोपनीयता। गूगल बारीकी से यह नहीं जानना चाहता है कि आप आखिर क्यों सर्च हिस्ट्री को हटाना चाहते हैं। कंपनी ने सिर्फ यह बताया है कि यह कैसे करना है। आप अपने 15 मिनट पुरानी सर्च हिस्ट्री को बेहद आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं। 

पहला चरण : मेन्यू तक पहुंचने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें। 

दूसरा चरणः 'डिलीट लास्ट 15 मिनट' पर क्लिक करें। 

आपको सर्च हिस्ट्री को मिटाने के लिए बस इतना ही करना है। यह बहुत ही आसान है और कोई भी इसे कर सकता है। सिर्फ क्लिक के साथ ही गूगल आपके पिछले एक घंटे में की गई सर्च में से आखिरी 15 मिनट की सर्च हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी। साथ ही आप इसके लिए वॉयस कमांड भी दे सकते हैं। 

टॅग्स :गूगलगूगल असिस्टेंट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए