लाइव न्यूज़ :

Google देगा यूजर्स को डेटा पर ज्यादा नियंत्रण, हटा सकेंगे लोकेशन से जुड़ी जानकारी

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 10, 2019 18:02 IST

Google ने एक कंट्रोल फीचर पेश किया है जो यूजर्स को लोकेशन, वेब एवं ऐप की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियों को 3 महीने या 18 महीने तक सहेज कर रखने का विकल्प देता है। गूगल जल्द ही यूजर्स को सीधे गूगल मैप्स में लोकेशन गतिविधि से संबंधित जानकारी की समीक्षा करने और हटाने (डिलीट) की सुविधा देगी।

Open in App

डेटा सुरक्षा और निजता को लेकर दुनियाभर में चल रही बहस के बीच गूगल ने अपने यूजर्स को डेटा पर ज्यादा नियंत्रण देने के लिए अगले कुछ महीनों में कई फीचर्स देने की घोषणा की है। इनमें सर्च और मैप से जुड़े फीचर्स शामिल हैं। गूगल ने डेवलपरों के लिए आयोजित I/O 2019 सम्मलेन में कहा कि यह यूजर्स के लिए मैप , असिस्टेंट और यू-ट्यूब में आकड़ों या जानकारियों के प्रबंधन को आसान बना देगा।

Google ने एक कंट्रोल फीचर पेश किया है जो यूजर्स को लोकेशन, वेब एवं ऐप की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियों को 3 महीने या 18 महीने तक सहेज कर रखने का विकल्प देता है। गूगल जल्द ही यूजर्स को सीधे गूगल मैप्स में लोकेशन गतिविधि से संबंधित जानकारी की समीक्षा करने और हटाने (डिलीट) की सुविधा देगी।

इसके अलावा वह मैप में इनकॉगनिटो मोड का निर्माण कर रहा है। गूगल इस महीने के आखिर तक सर्च, मैप, यूट्यूब , क्रोम , असिस्टेंट और गूगल न्यूज जैसे प्लेटफॉर्म में निजता और सुरक्षा सेटिंग्स के लिए वन-टैप सुविधा लाने पर काम रही है।

Google के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने मंगलवार को देर रात कार्यक्रम में कहा, "हमारा मानना है कि गोपनीयता कुछ लोगों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए जरूरी है ... हम उपयोगकर्ताओं की उम्मीदों को पूरा करने में आगे रहना चाहते हैं।"

गूगल ने ब्लॉगपोस्ट में कहा, "हमारा मानना है कि निजता और सुरक्षा सभी के लिए है। हम यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि हमारे उत्पाद सुरक्षित हैं और हम प्रौद्योगिकी में निवेश करते रहेंगे।"

कंपनी ने अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के आगामी संस्करण 'एंड्रॉयड क्यू' की भी घोषणा की है। गूगल ने कहा कि यह ऑपरेटिग सिस्टम निजता को खासा तवज्जो देगा और उपयोगकर्ताओं को ज्यादा नियंत्रण और पारदर्शिता उपलब्ध करवाएगा। गूगल ने कहा कि मशीन लर्निंग के बेहतर होने से उसका निजता सुरक्षा तंत्र मजबूत हो रहा है।

टॅग्स :गूगलगूगल मैपसुंदर पिचाईमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की