लाइव न्यूज़ :

गूगल ने डूडल के जरिए हाथ धोना सिखाने वाले डॉक्टर को किया याद, वीडियो के जरिए बताया सही तरीका

By रजनीश | Updated: March 20, 2020 12:23 IST

20 मार्च 2020 के गूगल डूडल में इग्नैज सेम्मलवीज को याद किया गया है और उनके द्वारा हाथ की सफाई को लाई गई क्रांति के बारे में बताया गया है। इग्नैज को विश्व में फादर ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल के रूप में याद किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइग्नैज के मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजिडेंट बनाए जाने से पहले मां बनने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में इन्फेक्शन और डिलिवरी के बाद होने वाले बुखार के चलते जान गंवा रही थीं।इसकी वजह जानने की कोशिश में डॉक्टर इग्नैज को पता चला कि कई डॉक्टरों के हाथ पर मौजूद संक्रामक बीमारियां ढंग से हाथ न धोने की वजह से बाकियों तक पहुंच रही थीं।

सर्च इंजन गूगल अलग-अलग मौकों पर डूडल बनाता रहता है। आज 20 मार्च का डूडल आज यह 'फादर ऑफ इन्फेक्शन कंट्रोल' के नाम है। यह नाम हंगरी के फिजीशियन इग्नैज सेम्मलवीज को दिया गया है। डाक्टर इग्नैज को हाथ धोने से होने वाले फायदों के बारे में बताने वाला पहला शख्स माना जाता है। ऐसे में जब विश्व के अधिकांश हिस्सों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है तो गूगल ने हाथ की सफाई रखने पर जोर देते हुए डूडल बनाया है। 

पूरे विश्व में सबसे पहले हाथ धोने के मेडिकल बेनिफिट्स बताने वाले हंगरी के फिजीशियन इग्नैज सेम्मलवीज ने 20 मार्च 1847 को वियना जनरल हॉस्पिटल के मैटरनिटी क्लीनिक में साफ हाथों की सफाई पर जोर दिया। इग्नैज को वियना जनरल हॉस्पिटल के ही मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजीडेंट भी बनाया गया था। और उन्होंने सभी डॉक्टरों से उनको अपने हाथों को डिसइन्फेक्ट करने को कहा।

इग्नैज के मैटरनिटी क्लीनिक का चीफ रेजिडेंट बनाए जाने से पहले मां बनने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में इन्फेक्शन और डिलिवरी के बाद होने वाले बुखार के चलते जान गंवा रही थीं। इसकी वजह जानने की कोशिश में डॉक्टर इग्नैज को पता चला कि कई डॉक्टरों के हाथ पर मौजूद संक्रामक बीमारियां ढंग से हाथ न धोने की वजह से बाकियों तक पहुंच रही थीं। यही वजह थी कि मां बनने वाली महिलाओं को इन्फेक्शन हो रहा था।

दुर्भाग्य से सेम्मलवीज के कई साथियों ने शुरू में उनके विचारों को संदेह की नजर से देखा। हालांकि दशकों बाद, उनके स्वच्छता संबंधी विचारों को 'जर्म थ्योरी ऑफ डिसीज' की मान्यता मिली। इग्नैज की मौत के बाद सामने आया कि हाथ धोने की जरूरत को लेकर किए गए उनके दावे सही थे। उनके काम को याद करते हुए गूगल ने डूडल शेयर किया है, जिसमें हाथ धोने का सही तरीका दिखाया गया है।

आज सेम्मलवीज को विश्व में फादर ऑफ इंफेक्शन कंट्रोल के रूप में याद किया जाता है। इन्हें न केवल प्रसूति चिकित्सा में क्रांतिकारी बदलाव का श्रेय दिया जाता है बल्कि मेडिकल फिल्ड खुद अपनी पीढ़ियो को बताता है कि बीमारियों को फैलने से रोकने में हैंडवॉशिंग सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

WHO की सलाहवर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की ओर से कोरोना से बचाव के लिए दुनियाभर में लोगों से बार-बार सही ढंग से हाथ धोते रहने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना से बचने के लिए साफ-सफाई को महत्वपूर्ण बताया गया है।

टॅग्स :गूगल डूडलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल