लाइव न्यूज़ :

Gmail का ये फीचर है बड़े काम का, भेजे गए ईमेल को ले सकते हैं वापस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 3, 2019 06:56 IST

Gmail के फीचर की मदद से आप अपने गलती से भेजे हुए ईमेल को वापस ला सकते हैं। जीमेल में यह फीचर कोई नया नहीं है लेकिन इसके बारे में कुछ ही लोगों को जानकारी है। यहां हम आपको इसका तरीका बताने जा रहे हैं।

Open in App

अक्सर हमारे साथ ऐसा होता है जब जल्दबाजी में हम गलत ईमेल आईडी पर जरूरी मेल भेज देते हैं। ऐसे में हमारा मेल किसी दूसरे व्यक्ति के पास चला जाता है। जल्दबाजी में की गई यह गलती कई हमें मुसिबत में डाल देती है। लेकिन जीमले (Gmail) के एक फीचर की मदद से आप बड़ी आसानी से उस मेल को वापस पा सकते हैं।

हालांकि, जीमेल में यह फीचर कोई नया नहीं है लेकिन इसके बारे में कुछ ही लोगों को जानकारी है। हम अपनी इस खबर में आपको बताएंगे कि यह फीचर कैसे काम करता है।

जानिए क्या है पूरा तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन या डेस्कटॉप पर जीमेल अकाउंट को ओपन करें और लॉगइन करें।

स्टेप 2- अब लॉग इन करने के बाद अकाउंट के ऊपर राइट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल पिक्चर के नीचे दी गए मेन्यू में जाकर सेटिंग (Setting) ऑप्शन में जाएं।

स्टेप 3- इसके बाद सेटिंग में जाकर आपको नीचे स्क्रॉल करना होगा। नीचे स्क्रॉल करने पर आपको ‘Undo Send’ का एक ऑप्शन दिखाई देगा। अब उसके सामने वाले चेक बॉक्स पर क्लिक कर ‘Undo Send’ फीचर को एनेबल कर दें।

स्टेप 4- अब आपको ‘Undo Send’ फीचर के ठीक नीचे ‘Send cancellation period’ नाम से एक विकल्प नजर आएगा। अब अपनी जरुरत के मुताबिक Send cancellation period में टाइम (5-30) सेकेंड को सेलेक्ट करें।

स्टेप 5- अब सेटिंग में बदलाव करने के बाद इसे नीचे जाकर सेव कर दें। इसके बाद आपके जीमेल में ‘Undo Send’ फीचर एनेबल हो गया।

gmail tricks

इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद आप जब भी ईमेल भेजेंगे तो आपका ईमेल कुछ सेकेंड के लिए सेव हो जाएगा। इसके साथ ही, आपको स्क्रीन पर भेजे गए ईमेल को Undo करने के लिए एक मैसेज दिखाई देगा।

टॅग्स :जीमेलगूगलमोबाइल ऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल