लाइव न्यूज़ :

लैपटॉप से लगी आग में युवती झुलसी, आईटी फर्म के लिए कर रही थी वर्क फ्रॉम होम, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 19, 2022 16:03 IST

बेंगलुरु के एक आईटी फर्म के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रहीं सुमनलता के लैपटॉप में आग गई, जिसके कारण वो लगभग 100 फीसदी झुलस गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलैपटॉप से लगी आग में झुलसने वाली सुमनलता बेंगलुरु के एक आईटी फर्म में काम करती हैंसुमनलता के लैपटॉप में लगी आग फैलकर उनके बिस्तर और कपड़ों में भी लग गई सुमनलता को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालात बेहद गम्भीर है

बेंगलुरु: आंध्र प्रदेश की एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लैपटॉप में काम करते समय आग लग गई, जिसके कारण वो लगभग 100 प्रतिशत जल गयी है। जानकारी के मुताबिक 22 साल की सुमनलता बेंगलुरु के एक आईटी फर्म में काम करती हैं।

बताया जा रहा है कि सुमनलता के लैपटॉप में लगी आग फैलकर उनके बिस्तर और कपड़ों में भी लग गई और फिर धीरे-धीरे आग ने पूरे कमरे को अपनी गिफ्तर में ले लिया।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई सुमनलता को तिरुपति के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सुमनलता की हालात गम्भीर है।

सूचना के मुताबिक आग लगने की घटना 18 अप्रैल को कडपा जिले के मेकरवलिपल्ली गांव में हुई थी। जब सुमनलता एक आईटी फर्म के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थीं। स्थानीय पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 7:30 बजे सुमनलता अपने कमरे में लैपटॉप पर काम कर रही थीं और काम करते समय लैपटॉप का चार्जर बिजली के कनेक्शन से जुड़ा हुआ था।

सुमनलता यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रही थीं, इसलिए उनके बिस्तर पर कुछ कपड़े भी रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार अभी तक आग लगने का सटीक कारण नहीं पता चला है कि लेकिन अंदेश है कि यह आग लैपटॉप के एडाप्टर से फैली है।

जांच से जुड़ी पुलिस अधिकारी ने समाचारसाइट न्यूजमिनट को बताया कि जब सुमनलता अपने बिस्तर पर बैठकर लैपटॉप पर काम कर रही थीं तभी कमरे में शार्ट सर्किट हुआ और बिस्तर और उसपर रखे कपड़ों में आग लग गयी।

अभी पिछले महीने ही ब्रिटेन की राजधानी लंदन में ऐसी ही एक घटना हुई थी जिसके बाद वहां के दमकल विभाग ने सभी नागरिकों से बिस्तर पर रखकर लैपटॉप इस्तेमाल न करने की हिदायत दी थी।

टॅग्स :लैपटॉपबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की