लाइव न्यूज़ :

100 रुपये से भी कम के ये हैं Jio के रीचार्ज प्लान, सब कुछ होगा अनलिमिटेड

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 13, 2019 17:50 IST

जियो के इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेज का भी फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं प्लान की पूरी डिटेल...

Open in App

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही जंग लगातार बढ़ती जा रही है। कंपनियां अपने यूजर्स के लिए हर रोज एक से बढ़कर एक प्लान लॉन्च कर रही है। ऐसे में अगर आप जियो के यूजर हैं और छोटा रीचार्ज कराना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं Jio के 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान।

बता दें कि जियो के इन प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, इंटरनेट और मैसेज का भी फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं प्लान की पूरी डिटेल...

Jio

19 रुपये वाला प्लान

अगर आपके पास जियो का सिम है तो आप 19 रुपये का रीचार्ज करा सकते हैं। Jio के 19 रुपये के प्लान में यूजर्स को 150MB डेटा और किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल करने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप 20 फ्री मैसेज का फायदा उठा सकता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन की है।

52 रुपये वाला प्लान

जियो के 52 रुपये के प्लान में आपको 7 दिन के लिए कुल 1.05 जीबी डेटा मिलता है। साथ ही आप किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल भी कर पाएंगे। इसके अलावा आपको 70 मैसेज फ्री मिलेंगे। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 7 दिन की है।

Jio

98 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इतना ही नहीं इसमें जियो यूजर्स को 300 मैसेज का लाभ मिलेगा। बता दें कि इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है, जिसमें 2 जीबी इंटरनेट डेटा का फायदा उठाया जा सकता है।

टॅग्स :जियोरिलायंस जियोटेलीकॉमप्रीपेड प्लानरिचार्ज प्लान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

क्रिकेट44.6 करोड़ दर्शकों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर महिला विश्व कप देखा?, जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ उपयोगकर्ता, पुरुष टी20 विश्व कप फाइनल रिकॉर्ड की बराबरी

भारतJio 5जी यूजर्स को फ्री मिलेगा, गूगल AI प्रो, 35,100 रुपये कीमत, पढ़ें पूरी खबर

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की