लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग के साथ मिलकर कर रहे काम, गठित की जा रही हैं निगरानी टीमें: ट्विटर

By भाषा | Updated: February 27, 2019 17:05 IST

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के साथ बैठक के एक दिन बाद कंपनी में लोकनीति के वैश्विक प्रभारी उपाध्यक्ष कॉलिन क्रोवेल ने कहा कि वह हर क्षेत्र के जानकार लोगों की प्रतिबद्ध निगरानी टीमों का गठन कर रही है जो सोशल मीडिया मंच पर ईमानदारी को बनाए रखने और किसी भी तरह के हस्तक्षेप से निबटने के लिए तैयार होंगी।

Open in App

सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय चुनाव आयोग के साथ ‘मिलकर’ काम कर रही है। इसके लिए उसने कई कदम उठाए हैं। आगामी आम चुनावों को देखते हुए अपने मंच पर ईमानदारी और पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए वह चौतरफा निगरानी रखने वाली टीमों का गठन कर रहा है।

सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के साथ बैठक के एक दिन बाद कंपनी में लोकनीति के वैश्विक प्रभारी उपाध्यक्ष कॉलिन क्रोवेल ने कहा कि वह हर क्षेत्र के जानकार लोगों की प्रतिबद्ध निगरानी टीमों का गठन कर रही है जो सोशल मीडिया मंच पर ईमानदारी को बनाए रखने और किसी भी तरह के हस्तक्षेप से निबटने के लिए तैयार होंगी।

क्रोवेल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ट्विटर भारत के लिए महत्वपूर्ण है और यह चुनाव हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। यह बैठक मौलिक और सम्मानीय रही। तो कल मैंने समिति से जो बातें कहीं, वह गंभीरता से कही गईं और चुनाव की तैयारियों के लिए हम विभिन्न तरह के कदम उठा रहे हैं।’’ 

ट्विटर अपने मंच पर राजनैतिक तौर पर पक्षपाती होने के आरोपों का सामना कर रहा है। संसदीय समिति ने कंपनी से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आगामी चुनावों पर किसी तरह का बाहरी प्रभाव ना पड़े।

टॅग्स :ट्विटरचुनाव आयोगसोशल मीडियालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की