लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट Grand Gadget Days Sale शुरू, लैपटॉप समेत DSLR कैमरे पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 16, 2018 15:34 IST

फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट डे सेल में कई ब्रैंड के लैपटॉप, DSLR कैमरा, प्रिंटर, ऑडियो डिवाइस और स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेल 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी।सेल में कंपनी यूजर्स को बंपर डिस्काउंट और शानदार डील दे रही है।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart ने साल की शुरूआत में ही सबसे बड़े सेल 2018 Mobile Bonanza Sale और Apple Week का आयोजन किया था। जिसमें कंपनी कई प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर दे रही थी। अगर आप उस सेल का फायदा उठाने से चूक गए हैं तो फ्लिपकार्ट एक बार फिर से आपके लिए ये मौका लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी साइट पर Grand Gadget Days sale को शुरू किया है। यह सेल 16 जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगी।

आज से शुरू हुई इस सेल में कंपनी यूजर्स को बंपर डिस्काउंट और शानदार डील दे रही है। इस सेल में कई ब्रैंड के लैपटॉप, DSLR कैमरा, प्रिंटर, ऑडियो डिवाइस और स्मार्टफोन्स को शामिल किया गया है।

लैपटॉप पर मिल रहा डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट डे सेल में डेल, असुस, लेनोवो, एचपी जैसी कंपनियों के लैपटॉप को शामिल किया गया है। इन लैपटॉप पर कंपनी 3000 रुपये तक का डिस्काउंट और 9000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। वहीं, एक्सिस बैंक यूजर्स को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

ऑडियो गैजेट्स पर मिल रहा छूट

इनके अलावा, सेल में Skullcandy S5LHZ-J576 Anti हेडफोन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस हेडफोन की असल कीमत 1,999 रुपये है जबकि छूट के बाद इसे 999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही, Sony MDR-EX14AP हेडफोन 57 प्रतिशत छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस हेडफोन की मार्केट प्राइस 1,290 रुपये है लेकिन डिस्काउंट के बाद इस हेडफोन की कीमत 549 रुपये है।

DSLR कैमरें पर मिल रहा डिस्काउंट

हमने पहले ही बताया कि फ्लिपकार्ट ग्रैंड गैजेट डे सेल में DSLR कैमरों पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं। अगर आप भी कम कीमत पर एक बेहतरीन कैमरा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। सेल में Nikon और Canon के कैमरे 21 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध है। इसी के साथ ही, यूजर अगर डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलती है। इसके अलावा, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर को कैमरे की खरीद पर 5 प्रतिशत का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।

दूसरे प्रोडक्ट पर खास ऑफर्स

सेल में सैमसंग Galaxy Tab A 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। जिसकी असली कीमत 16,500 रुपये है। यानी कि छूट के बाद इसकी कीमत 15,500 रुपये होती है। इसके अलावा यूजर्स इस टैब को नो कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं जो कि 2,584 रुपये से शुरू होता है।

लेनोवो Phab 2 Pro को सेल में 13 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसकी असल कीमत 30,000 रुपये है जबकि डिस्काउंट के बाद यूजर्स इसे 25,900 रुपये में खरीद सकते है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर इस डिवाइस पर ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो कि 1,256 रुपये की कीमत के साथ शुरू होता है। साथ ही, अगर Axis बैंक Buzz क्रेडिट कार्ड यूजर है, तो आप 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टसेलऑफरस्मार्टफोनलैपटॉपगेजेट्सटेक न्यूज़टेक्नोलॉजी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाअमेजन ग्रेट इंडियन सेल 21 जनवरी से होगा शुरू, स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

टेकमेनियानए साल में Flipkart का तोहफा, बोनांजा सेल में मिलेगी कई स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की