लाइव न्यूज़ :

Flipkart Big Shopping days सेल में Honor 9N को सस्ते में खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 4, 2018 13:39 IST

Flipkart Big Shopping days सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान Honor 9N स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देBig Shopping days सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगासेल में Honor 9N स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगीबिग शॉपिंग सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी

ई-कॉमर्स साइट Flipkart यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक सेल आयोजित कर रहा है। एक बार फिर से यूजर्स के लिए कंपनी ने Big Shopping days सेल का आयोजन किया है। बिग शॉपिंग सेल 6 दिसंबर से शुरू होगी जो 8 दिसंबर तक चलेगी। सेल के दौरान कई स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल में बस 2 दिन ही बाकी है लेकिन कंपनी ने अभी से ही स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने अपने सबसे शानदार ऑफर से पर्दा उठा लिया है।

बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल के दौरान Honor 9N स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। सेल में ऑनर 9एन के 3 जीबी रैम + 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जबकि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। बता दें कि ऑनर 9एन के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की असली कीमत 11,999 रुपये है जबकि 4 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है।

Honor 9N Flipkart Big Shopping days

Honor 9N के स्पेसिफिकेशन्स 

ऑनर 9एन स्मार्टफोन में 5.84 इंच फुलचडी+ डिस्प्ले है। फोन को 3 जीबी, 4 जीबी रैम वेरियंट में पेश किया गया है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी का विकल्प मिलेगा। कैमरे के मामले में ऑनर 9एन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 व 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। 

स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। ऑनर 9एन में राइड मोड, पार्टी मोड भी दिए गए हैं। ऑनर का नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

इसके अलावा, Flipkart Big Shopping days सेल में Vivo V9 Youth, Lenovo A5, Lenovo K9, Asus ZenFone Max Pro M1, Redmi Note 5 Pro, Vivo V9 Pro, Honor 7A, Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone 5Z  के साथ कई स्मार्टफोन पर भारी छूट दिया जाएगा।

इस सेल में Poco F1, Google Pixel 2 XL, Realme C1, Asus ZenFone Lite L1, Honor 9N और Redmi Note 6 Pro सहित कई अन्य स्मार्टफोन डिस्काउंट व ऑफर के साथ उपलब्ध होंगे। ईएमआई ऑप्शन को सेलेक्ट करने पर आपको छूट दिया जाएगा। इसके अलावा, Flipkart की ओर से बायबैक गारंटी और 99 रुपये में डैमेज प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टहॉनरस्मार्टफोनसेलऑफर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल