लाइव न्यूज़ :

iPhone 6 अब सिर्फ 23,999 रुपये में, यहां से खरीदने पर मिल रहा है ऑफर, मिनटों में हो रहा सोल्ड आउट

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 23, 2018 15:38 IST

इस सेल में यूजर्स को सेलेक्टेड iPhone मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Open in App

नई दिल्ली 23 मई: एंड्रॉयड यूजर्स के मुकाबले देश में आईफोन को पसंद करने वालों की संख्या काफी है। कई लोग अपनी जिंदगी में एक बार आईफोन जरूर खरीदना चाहते हैं। लेकिन ज्यादा कीमत के कारण नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी इनमें शामिल हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर एप्पल वीक सेल का आयोजन किया गया है। यह सेल 21 से शुरू हो चुकी है जो कि 27 मई तक चलेगी।

इस सेल में यूजर्स को सेलेक्टेड iPhone मॉडल, आईपैड, ऐप्पल वॉच, मैकबुक व दूसरे ऐप्पल प्रोडक्ट सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। सेल के तहत यूजर एयरपॉड और ऐप्पल टीवी पर भी छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट इस सेल में एक्सट्रा 50 प्रतिशत तक का एश्योर्ड बायबैक वैल्यू दे रही है, जो आईफोन के कुछ मॉडल पर लागू होंगी।

इस दौरान आईफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आईफोन 6 तो 25 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में..

इसे भी पढ़ें: एक-दो नहीं पूरे 18 मोबाइल नंबर ले सकेंगे अपने नाम पर, 1 ही सिम में हो जाएगा काम

Apple iPhone 6 (32 जीबी)

इस सेल में आईफोन 6 को सिर्फ 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर फ्लिपकार्ट 5,501 रुपये की छूट दे रहा है। वहीं 1,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। यह फोन में 32GB स्टोरेज, 4.7 इंच की डिस्प्ले, 8MP का रियर कैमरा, 1.2MP का फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

iPhone 6s

आईफोन 6s फोन के 32 जीबी वेरियंट पर 6,001 रुपये की छूट मिल रही है। इसे 33,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 4.7 इंच की डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और ए9 प्रोसेसर है।

iPhone SE (रोज गोल्ड, 32GB)

यह फोन 8,001 रुपये डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4 इंच की डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और ए9 प्रोसेसर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अगर बजट है 6000 रुपये से कम तो ये हैं बेस्ट 5 स्मार्टफोन की लिस्ट

iPhone 7

आईफोन 7 का 32 जीबी वाला मॉडल 46,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 4.7 इंच की एचडी डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का रियर, 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें ए10 प्रोसेसर दिया गया है।

टॅग्स :फ्लिपकार्टऐपलआइफोनआईओएससेलऑफरआईफ़ोन 6
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की