लाइव न्यूज़ :

Facebook, WhatsApp, Instagram Down: दुनियाभर में 9 घंटे बंद रहने के बाद चला फेसबुक- व्हाट्सएप, यूजर्स ने ट्विटर पर निकाली भड़ास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2019 10:39 IST

भारतीय समयानुसार रात करीब 8.30 बजे से व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी आ रही थी, जिसकी शिकायत लोग ट्विटर पर कर रहे थे।

Open in App

दुनियाभर में सोशल मीडिया यूजर्स उस वक्त परेशान हो गए जब दिग्गज प्लेटफॉर्म्स Facebook, WhatsApp और Instagram ने काम करना बंद कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कल यानी 3 जुलाई को करीब 9 से 10 घंटे डाउन रहा। 10 घंटे डाउन रहने के बाद यह काम करने लगा। फेसबुक ने गुरुवार यानी 4 जुलाई को ट्वीट कर बताया कि 'हमने टेक्निकल एरर को ठीक को 100% ठीक कर दिया है और अब ये सभी के लिए काम करने लगा है।'

भारतीय समयानुसार रात करीब 8.30 बजे से व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने में यूजर्स को परेशानी आ रही थी, जिसकी शिकायत लोग ट्विटर पर कर रहे थे।

बता दें कि भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे से व्हाट्सएप, फेसबुक पर यूजर्स को तस्वीरें पोस्ट करने में दिक्कतें आ रही थी। साथ ही व्हाट्सएप पर यूजर्स भेजी गई फोटोज डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे और ना ही किसी का स्टेटस नजर आ रहा था। वहीं Instagram पर भी स्टोरी लगाने में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा फेसबुक पर लिंक, तस्वीरें पोस्ट करने में यूजर्स को परेशानी हो रही थी।

इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्विटर पर WhatsApp Down, Instagram Down, Facebook Down का हैशटैक इस्तेमाल कर मजेदार मीम्स शेयर किए।

याद हो कि मार्च में भी फेसबुक और इंस्टाग्राम ने सबसे लंबे समय तक व्यवधान का सामना किया था। वहीं, अप्रैल में भी WhatsApp के साथ दोनों सोशल एप में भी दिक्कतें आई थीं।

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐपइंस्टाग्रामसोशल मीडियामोबाइल ऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की